दशहरे से पहले HERO का धमाका, लॉन्च की दो धांसू बाइक, इतनी है कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने एक्सट्रीम 160आर 4वी और एक्सट्रीम 250आर के अपडेटेड वर्जन को पेश कर दिया है. ये बाइक्स नए फीचर्स के साथ आती हैं. एक्सट्रीम 160आर 4वी में तीन राइडिंग मोड्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं अपडेटेड एक्सट्रीम 250आर में क्विक शिफ्टर, टीपीएम और एफएसडी रियर सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.

Advertisement
Hero Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R का अपडेटेड वर्जन कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. (Photo: Instagram/ Hero MotoCorp) Hero Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R का अपडेटेड वर्जन कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. (Photo: Instagram/ Hero MotoCorp)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपनी दो बाइक्स को अपडेट कर दिया है. हम बात कर रहे हैं हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी (Xtreme 160R 4V) और एक्सट्रीम 250आर (Xtreme 250R) की, जिन्हें कंपनी ने नए फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है. दोनों ही मोटरसाइकिल में राइड बाय वायर थ्रोटल कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Advertisement

वहीं एक्सट्रीम 160 आर 4वी में नया बॉडीवर्क और एडिशनल सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. वहीं दूसरी तरफ 250आर की बात करें, तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज को अपडेट किया गया है और रिवाइज्ड रियर सस्पेंशन मिलता है. आइए जानते हैं इन बाइक्स की खास बातें. 

क्या है बाइक्स में खास?

हीरो एक्सट्रीम 160 आर 4वी (Xtreme 160R 4V) को कंपनी ने पहली बार 2023 में लॉन्च किया था. इस बाइक में हीरो की साइबरशार्प स्टाइलिंग और रिशेप्ड बॉडी पैनल दिया गया है. बाइक में एलईडी हेडलैम्प, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रोजेक्टर हाई बीम और एच शेप्ड डीआरएल और एच शेप्ड एलईडी टेल लैम्प मिलता है. 

ये बाइक रेड और ब्लैक फ्रंट व्हील रिम फिनिश में मिलेगी. इसमें 163 सीसी का ऑयल कूल्ड फोर वॉल्व इंजन मिलता है, जो 16.9 एचपी की पावर और 14.6 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. हीरो की मानें, तो ये कार 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 4.4 सेकंड में पकड़ लेती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: देखता रह गया HERO... जमकर बिका ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 8 लाख लोगों ने खरीदा

मोटरसाइकिल में टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जो गियर पोजिशन, शिफ्ट एडवाइस, क्रूज कंट्रोल स्टेटस और फ्यूल की जानकारी मिलती है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है, जिसकी मदद से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्टफोन नोटिफिकेशन को एक्सेस कर सकते हैं. 

कितनी है कीमत?

वहीं एक्सट्रीम 250आर की बात करें, तो इसमें 250सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. ये इंजन 29.6 एचपी की पावर और 25.3 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये बाइक सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है. ये बाइक कार्बन रेड, कार्बन वॉइट और कार्बन ब्लैक कलर में आएगी. 

यह भी पढ़ें: 65KM का माइलेज, स्पोर्टी लुक... लॉन्च हुई नई HERO Glamour X

इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और बाइक की डिलीवरी 1 नवंबर से शुरू होगी. इन दोनों बाइक्स की बात करें, तो हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी की कीमत 1.27 लाख रुपये एक्स शोरूम है. वहीं एक्सट्रीम 250आर की कीमत 1.98 लाख रुपये एक्स शोरूम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »