मॉल से लेकर अपार्टमेंट तक में खुलेंगे 10,000 चार्जिेग स्टेशन, इन शहरों में EV मालिकों को होगा फायदा!

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर लोगों के बीच रूझान दिखने लगा है. लेकिन अभी भी चार्जिंग स्टेशन की कमी के चलते लोग इन्हें खरीदने में थोड़ा संकोच करते हैं. बहुत जल्द एक कंपनी देश में मॉल से लेकर अपार्टमेंट और ऑफिसों तक में चार्जिंग स्टेशन खोलने जा रही है, पढ़ें पूरी खबर..

Advertisement
मॉल से लेकर अपार्टमेंट तक में खुलेंगे 10,000 चार्जिेग स्टेशन (Photo : Getty) मॉल से लेकर अपार्टमेंट तक में खुलेंगे 10,000 चार्जिेग स्टेशन (Photo : Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST
  • दिल्ली-एनसीआर में होंगे 300 चार्जिंग स्टेशन
  • Park+ प्लस की पार्किंग में खुलेंगे चार्जिंग स्टेशन
  • Reliance भी खोलने वाली है अपने चार्जिंग स्टेशन

पेट्रोल की ऊंची कीमतों के बीच लोगों का इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर रूझान तो बढ़ा है लेकिन अभी भी चार्जिंग स्टेशन की कमी इनकी राह का रोड़ा बनी हुई है. लेकिन अब एक कंपनी बहुत जल्द देश में मॉल से लेकर अपार्टमेंट और ऑफिसों तक में 10,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन खोलने जा रही है.

EVRE और Park+ की साझेदारी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिेग इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने वाली कंपनी  EVRE और पार्किंग सॉल्युशन देने वाले ब्रांड Park+ मिलकर देशभर 10,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलेंगी. दोनों कंपनियों का कहना है कि 2023 तक वो ये सारे चार्जिेग स्टेशन खोल लेंगी, जिससे लोगों को कहीं भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करना आसान होगा.

Advertisement

मॉल से लेकर अपार्टमेंट तक

पनियों का कहना है कि ये चार्जिंग स्टेशन स्मार्ट होंगे और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पार्किंग हब की तरह काम करेंगे. इसमें EVRE चाजिेग स्टेशन के कॉन्सेप्ट से लेकर डिजाइन, मैन्युफैक्चर, ऑपरेट और मेंटेनेंस का काम करेगी, जबकि Park+ इन चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह उपलब्ध कराएगी. 

कंपनियों का कहना है कि ये चार्जिंग स्टेशन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेजिडेंशियल टाउनशिप, मॉल, होटल और कॉरपोरेट पार्क सभी जगह खोले जाएंगे. इससे लोगों को कहीं भी कभी भी अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज करने में आसानी होगी.

Park+ अभी देश के 30 से ज्यादा मॉल, 250 से ज्यादा कॉपरपोरेट कॉम्प्लेक्स और 1,000 से ज्यादा अपार्टमेंट समेत कुल 5000 लोकेशन पर पार्किंग मैनेजमेंट का काम करती है.

दिल्ली-एनसीआर में होंगे 300 चार्जिंग स्टेशन

EVRE सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ही 300 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाएगी. ये स्टेशन 2021 के समाप्त होने से पहले चालू हो जाएंगे. इससे पहले Reliance ने BluSmart जैसी इलेक्ट्रिक कार से कैब सर्विस देने वाली कंपनी के साथ मिलकर देश के प्रमुख शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगाने की घोषणा की है.

Advertisement

इन शहरों में होगी EV चार्जिंग की आसानी

कंपनियों का कहना है कि वो बेंगलुरू, मुंबई और पुणे में चरणबद्ध तरीके से 100-100 चार्जिंग स्टेशन खोलेगी. वहीं इसके अलावा कई अन्य शहरों में भी चार्जिंग स्टेशन खोलने का काम किया जाएगा. सही जगह का चुनाव करने के लिए Park+ उन पार्किंग लोकेशन में EVRE की मदद करेगा जहां रोजना ज्यादा कारें पार्क होती है. 

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »