इथेनॉल की नो-टेंशन! कोई हुई लॉन्च, तो किसी की चल रही टेस्टिंग, ये हैं E85 बाइक्स

भारत में इन दिनों फ्यूचर फ्यूल पर काफी चर्चा हो रही है. चर्चा की वजह सरकार की ओर से आया एक नोटिफिकेशन है, जिसमें E85 और E100 फ्यूल की बात की गई है. इसके बाद लोगों के मन में सवाल है कि क्या पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा एक बार फिर बढ़ने वाली है. ऐसे में अगर आप फ्यूचर को लेकर चिंतित हैं, तो कुछ फ्लेक्स फ्यूल बाइक पर नजर डाल सकते हैं.

Advertisement
सुजुकी की Gixxer SF 250 एक मात्रा बाइक है भारत में जो फ्लेक्स फ्यूल पर चलती है. (Photo: ITG) सुजुकी की Gixxer SF 250 एक मात्रा बाइक है भारत में जो फ्लेक्स फ्यूल पर चलती है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST

E85 और E100 फ्यूल इन दिनों चर्चा में है. खासकर इस संबंध में जब से सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के बाद कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या सरकार पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट को बढ़ाना चाहती है. खैर अभी सरकार ने इसे लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है. 

नोटिफिकेशन का मकसद इंडस्ट्री और एक्सपर्ट्स की इस संबंध में राय लेना है. हालांकि, कई कंपनियों ने अपनी E85 गाड़ियों की टेस्टिंग शुरू कर दी है. इस लिस्ट में कार कंपनियां ही नहीं बल्कि बाइक निर्माता कंपनियां भी हैं. अगर आप आज भारत में एक E85 कंप्लायंट बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपको ऐसी बाइक मिल जाएगी. 

Advertisement

भारत में मिल रही है E85 बाइक

ऑटो एक्सपो 2025 में सुजुकी ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल Gixxer SF 250 को पेश किया था. इस बाइक की कीमत 2.36 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. मौजूदा समय में ये भारत में एक मात्रा बाइक (लॉन्च हो चुकी) है, जो E85 पर चल सकती है. यानी इसमें 85 फीसदी इथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल वाला फ्यूल यूज किया जा सकता है. 

ये बाइक उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो एक फ्यूचर रेडी प्रोडक्ट चाहते हैं. फ्यूल फ्लेक्सिबिलिटी के अलावा Gixxer SF 250 में और भी बहुत कुछ मिलता है, जो एक बाइक राइड को लुभा सकता है.

इसमें टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन, ऐप कनेक्टिविटी, डुअल चैनल एबीएस और ऑल एलईडी लाइट मिलती है. इसमें 249 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 26.13 बीएचपी की पावर और 22.2 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 5 लाख से कम कीमत, 34Km माइलेज, इस छोटी कार की हुई बंपर सेल

100% इथेनॉल वाली बाइक लॉन्च

इसके अलावा यामाहा फैक्टर ऐसी बाइक है, जो 100 परसेंट इथेनॉल पर चल सकती है. हालांकि, ये बाइक भारत में लॉन्च नहीं हुई है. कंपनी ने इसे ब्राजील में लॉन्च किया है. ये बाइक भारत में बिकने वाली एफजेड (FZ) से काफी मिलती जुलती है. संभव है कि यामाहा इसे भारत में लॉन्च करे. अच्छी बात ये है कि इस बाइक को पेट्रोल पर भी चलाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: 5.21 लाख कीमत, 26.78Km का माइलेज, नए अवतार में आई 6 सीटर Maruti

अगर कंपनी इसे भारत में लॉन्च करती है, तो ये बाइक एफजेड लाइनअप का हिस्सा हो सकती है. फैक्टर में 150cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 12.2 पीएस की पावर प्रोड्यूस करता है. इथेनॉल पर ये बाइक 12.4 पीएस की पावर और 13 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. 

चल रही टेस्टिंग

तीसरी बाइक को भारत में टेस्ट करते हुए देखा गया है. इस बाइक के E85 वेरिएंट के बारे में शायद किसी ने सोचा भी ना हो. हम बात कर रहे हैं रॉयल एनफील्ड क्लासिल 350 की, जिसे चेन्नई में टेस्ट करते हुए देखा गया है. बाइक के फ्यूल टैंक पर E85 का स्टिकर लगा हुआ है. हालांकि, भारत में इस बाइक की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement