5.21 लाख कीमत, 26.78Km का माइलेज, नए अवतार में आई 6 सीटर Maruti

जीवन में कुछ चीजों का विकल्प नहीं होता है. ऐसा ही कुछ मारुति की एक गाड़ी के लिए कहा जा सकता है, जिसकी हर महीने लगभग 10 हजार यूनिट्स बिक रही हैं. लेकिन इस गाड़ी को टक्कर देने के लिए मार्केट में कोई दूसरा प्लेयर नहीं है. कंपनी ने इसका एक नया एडिशन लॉन्च किया है, जो 20 हजार रुपये ज्यादा कीमत पर 18 एक्सेसरीज के साथ आता है.

Advertisement
Maruti Suzuki Eeco का स्टार एडिशन लॉन्च हुआ है, जो लगभग 20 हजार रुपये ज्यादा कीमत पर आता है. (Photo: Maruti Suzuki) Maruti Suzuki Eeco का स्टार एडिशन लॉन्च हुआ है, जो लगभग 20 हजार रुपये ज्यादा कीमत पर आता है. (Photo: Maruti Suzuki)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

मारुति सुजुकी का एंट्री लेवल भारतीय वैन मार्केट पर राज है. क्योंकि जिस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की वैन आती है, उस सेगमेंट में कोई कंपटीशन ही नहीं है. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी ईको की. कंपनी इस वैन की हर महीने लगभग 10 हजार यूनिट्स बेच रही है. मार्च 2026 में कंपनी ने Eeco की 11,333 यूनिट्स बेची हैं. 

Advertisement

इसकी सेल को बढ़ाने के लिए कंपनी ने एक नया एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने मारुति सुजुकी ईको स्टार एडिशन को लॉन्च किया है. ये प्राइवेट वैन खरीदारों को टार्गेट करेगी. स्टार एडिशन के जरिए कंपनी ग्राहकों को थोड़ा प्रीमियम फील देना चाहती है, जो स्टैंडर्ड ईको से अलग होगा. 

मारुति ईको स्टार एडिशन की कीमत 

मारुति की इस वैन के लिए आपको स्टैंडर्ड प्राइस के ऊपर 19,999 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे. ध्यान रखें कि मारुति इससे पहले भी स्टार एडिशन ऑफर करती थी, लेकिन उस वक्त इसकी कीमत 37,999 रुपये ज्यादा थी. अब इसके लिए आपको सिर्फ 19,999 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे, जिससे ज्यादा ग्राहकों तक ये पहुंच पाएगी. 

यह भी पढ़ें: बंद हुई Maruti की 5.35 लाख की ये कार? SUV लुक के लिए रही मशहूर

Advertisement

Eeco की कीमत 5.21 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 6.36 लाख रुपये तक जाती है. ये वैन पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही वेरिएंट में आती है. स्टार एडिशन के तहत ये वैन- मैटेलिक ब्रिस्क ब्लू और मैटेलिक ग्लिस्टिंग ग्रे कलर में मिलेगी. सिर्फ स्टार एडिशन में ही बॉडी कलर बंपर दोनों एंड पर मिलेगा. 

मारुति सुजुकी ईको में बॉडी कलर फ्रंट और रियर बंपर मिलते हैं. (Photo: Maruti Suzuki) 


कंपनी की मानें, तो स्टार एडिशन में 18 एक्सेसरीज मिलेंगी. इसमें रियर स्पॉयलर, फॉग लैम्प्स, इंटीरियर स्टाइलिंग किट, सीट कवर, स्टाइलिश व्हील कवर, क्रोम एम्ब्लेम, डोर वाइजर और मड फ्लैप सेट मिलेगा. हालांकि, ये सभी फीचर्स फैक्टरी फिटेड होंगे या फिर डीलर लेवल पर लगाए जाएंगे इसकी जानकारी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: Maruti का मेगाप्लान! यहां बनेगा 10,000 करोड़ का सुपर प्लांट

इंजन और माइलेज

वैन 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती है. ये इंजन 81 बीएचपी की पावर और 105.5 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है. पेट्रोल इंजन पर वैन 19.71 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है. वहीं सीएनजी पर ये गाड़ी 26.78 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज ऑफर करती है. मारुति सुजुकी ईको 5 सीटर और 6 सीटर दोनों ही कॉन्फिग्रेशन में आती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement