5 लाख से कम कीमत, 34Km माइलेज, इस छोटी कार की हुई बंपर सेल

08 May 2026

By: Aajtak Auto

छोटी कारें हैं बेहतर

शहरों के लिए एक छोटी कार अच्छा ऑप्शन होती है. ट्रैफिक में ऐसी कार को चलाना आसान होता है. सेल्स के आंकड़ों में भी लोगों की ये पसंद नजर आती है. 

Video: ITG

टॉप-5 में है शामिल

यानी बड़ी संख्या में लोग ऐसी छोटी गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी वैगनआर की, जो अप्रैल की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 कारों में शामिल है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी हुई सेल? 

अप्रैल की बात करें, तो वैगनआर की 18,648 यूनिट्स इस महीने बिकी हैं. पिछले साल अप्रैल में यानी 2025 अप्रैल में कंपनी ने इसकी 13,413 यूनिट्स को बेचा था. 

Photo: marutisuzuki.com

39% बढ़ी कार की सेल 

ईयर-ऑन-ईयर कार की सेल 39 फीसदी बढ़ी है. ये अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 कारों में से एक बन गई है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है कीमत? 

भारतीय बाजार में वैगनआर 4,98,900 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इसे आप पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही फ्यूल ऑप्शन में खरीद सकते हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

इंजन और पावर 

कार में 1.2 लीटर का एडवांस के-सीरीज का डुअल जेट इंजन मिलता है. ये इंजन 90.9 पीएस की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है. 

Photo: marutisuzuki.com

6 एयरबैग मिलते हैं 

मारुति सुजुकी वैगनआर मैन्युअल और एजीएस दोनों ही गियरबॉक्स में आती है. कार 6 एयर बैग के साथ आती है, जो बेहतर सेफ्टी प्रदान करती है. 

Photo: marutisuzuki.com

सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे 

इसके अलावा कार में हील-होल्ड असिस्ट, एबीएस, ईबीडी और ईएसपी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसका टॉल बॉय डिजाइन लोगों को पसंद आता है.

Photo: marutisuzuki.com

टॉप 5 से 4 मारुति कार

बेस्ट सेलिंग 5 कारों में वैगनआर के अलावा मारुति की डिजायर, अर्टिगा और फ्रॉन्क्स भी शामिल हैं. यानी 5 में 4 मारुति की गाड़ियां हैं.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next