महंगे वैरिएंट का झंझट खत्म! सबसे सस्ती ऑटोमैटिक Compass लॉन्च, कीमत है इतनी

Jeep Compass के Sport वैरिएंट में अब तक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं था. कंपनी ने पहली बार इस शुरुआती वैरिएंट में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है. कंपनी के मुताबिक, यह भारत में अब तक पेश की गई सबसे किफायती ऑटोमैटिक Jeep Compass है.

Advertisement
Jeep Compass के स्पोर्ट वेरिएंट में पहली बार ऑटोमेटिक ऑप्शन दिया जा रहा है. Photo: ITG Jeep Compass के स्पोर्ट वेरिएंट में पहली बार ऑटोमेटिक ऑप्शन दिया जा रहा है. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

त्योहारी सीजन को ख़ास बनाने के लिए कार निर्माता लगातार व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करने में लगे हैं. इस दिवाली अगर आपकी नजर एक ऐसी SUV पर है, जिसमें Jeep का रौब हो, डीजल इंजन की दमदार ताकत हो और ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने का झंझट भी न हो, तो Jeep ने आपकी एक बड़ी मुश्किल आसान कर दी है. कंपनी ने Compass के सबसे सस्ते Sport वैरिएंट में ही 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दे दिया है. 

Advertisement

यानी अब Jeep Compass के ऑटोमैटिक मजे लेने के लिए महंगे वैरिएंट की तरफ देखना जरूरी नहीं. कंपनी ने इस ऑटोमेटिक वैरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपये तय की है. यह SUV उन ग्राहकों को लुभाने आई है, जो प्रीमियम गाड़ी चाहते हैं, लेकिन बजट का हिसाब भी बिगाड़ना नहीं चाहते. कंपनी के मुताबिक, यह भारत में अब तक पेश की गई सबसे किफायती ऑटोमैटिक Jeep Compass है. बता दें कि, Compass के बेस वैरिएंट यानी स्पोर्ट के मैनुअल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

Jeep Compass Sport वैरिएंट में पहली बार AMT का ऑप्शन दिया जा रहा है. Photo: ITG

पहली बार एंट्री वैरिएंट में AMT

Jeep Compass के Sport वैरिएंट में अब तक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं था. कंपनी ने पहली बार इस शुरुआती वैरिएंट में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है. इसके साथ Compass की ऑटोमैटिक रेंज में एंट्री करने के लिए ग्राहकों को अब ज्यादा महंगे वैरिएंट खरीदने की जरूरत नहीं होगी. इस नए अपडेट के अलावा कंपनी ने एसयूवी के लुक और डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं है.

Advertisement

नई Jeep Compass Sport में कंपनी ने 2.0-लीटर MultiJet II टर्बो डीजल इंजन दिया है. यह इंजन 170 HP की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जोड़ा गया है, जिसे स्मूद और कम्फर्टेबल ड्राइविंग के लिए तैयार किया गया है. कंपनी का कहना है कि यह सेटअप डेली राइड बनाने में मदद करेगा.

यह भी पढें: इस दिवाली घर लाएं सस्ती 7-सीटर फैमिली कारें! कीमत 5.73 लाख

स्टेलैंटिस इंडिया में ऑटोमोटिव ब्रांड के बिजनेस हेड और डायरेक्टर कुमार प्रियांश ने कहा कि, Jeep Compass अपनी दमदार क्षमता, ख़ास डिज़ाइन और मजबूती के लिए जानी जाती है. अब Sport वैरिएंट में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जोड़े जाने से ये एसयूवी एंट्री लेवल में ही लोगों को किफायती ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देगी.

Jeep Compass Sport वैरिएंट में कंपनी ने प्रीमियम फीचर्स को शामिल किया है. Photo: ITG

मिलते हैं ये फीचर्स

Jeep Compass Sport 9AT में कई फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग, ऑटो होल्ड और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा SUV में 21.3 सेंटीमीटर की टचस्क्रीन दी गई है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करती है. ड्राइवर की सुविधा के लिए स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले आउट साइड रियर-व्यू मिरर (ORVMs) भी दिए गए हैं.

Advertisement

यह भी पढें: Hilux भी लगेगा फीका! आ रहा है ऑफरोडिंग किंग Gladiator

Compass Sport 9AT में कंपनी ने फ्रिक्वेंसी सेलेक्टिव डैंपिंग (FSD) सस्पेंशन दिया है. कंपनी का कहना है कि इस सस्पेंशन को अलग-अलग रोड कंडिशन के हिसाब से गाड़ी को बैलेंस्ड और कम्फर्टेबल रखने के लिए डिजाइन किया गया है. इसके साथ डायनमिक स्टीयरिंग टॉर्क (DST) तकनीक भी मिलती है, जो स्टीयरिंग व्हील को बेहतर तरीके से रिस्पांस करने में मदद करता है.

29,900 रुपये में मिलेगा एक्सेसरी पैक

Jeep Compass Sport 9AT खरीदने वाले ग्राहक अपनी SUV को और खास बनाने के लिए ऑप्शनल एक्सेसरी पैक भी चुन सकते हैं. इसकी कीमत 29,900 रुपये रखी गई है. इस पैक में एम्बिएंट लाइटिंग, प्रेडिक्टिव सेफ्टी फीचर्स वाला डैशकैम, Swoosh डेकल, हर मौसम में इस्तेमाल होने वाली फ्लोर मैट और मड फ्लैप शामिल हैं. यह पैक उन ग्राहकों के लिए है, जो अपनी गाड़ी में स्टाइल और डेली यूज के फीचर्स को बढ़ाना चाहते हैं.

Jeep Compass की पूरी रेंज में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं. इसके अलावा कंपनी 2WD और 4WD ड्राइवट्रेन वाले वैरिएंट भी पेश करती है. कंपनी के मुताबिक, इस नए वैरिएंट की डिलीवरी नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी. ग्राहक इसे देशभर में मौजूद Jeep डीलरशिप से बुक कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »