6 हफ्तों में 10 बाइक्स ला रही Bajaj, दो नई Pulsar भी होंगी लॉन्च

नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए. बजाज ऑटो अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करने वाली है. कंपनी दो नई पल्सर के साथ 10 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. इन बाइक्स के लॉन्च होने के बाद आपको बेहतर विकल्प मार्केट में मिलेगा. बजाज इन गाड़ियों को अलगे 6 हफ्तों में लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं डिटेल्स.

Advertisement
Bajaj Auto अगले 6 हफ्तों में 10 नई बाइक लॉन्च करने वाली है. (Photo: ITG) Bajaj Auto अगले 6 हफ्तों में 10 नई बाइक लॉन्च करने वाली है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:49 AM IST

बजाज ऑटो भारतीय बाजार में कई बाइक्स लॉन्च करने वाली है. कंपनी अगले कुछ महीनों में 10 से ज्यादा मोटरसाइकिलों को भारत में लॉन्च करेगी. अगले 6 हफ्तों में लॉन्च होने वाली इन बाइक्स में दो नए पल्सर (Pulsar) मॉडल भी होंगे. ये बाइक्स 125 सीसी से 150 सीसी के सेगमेंट में आएंगी. 

फेस्टिव सीजन से पहले बजाज ऑटो भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है. इन लॉन्चेज में कई मौजूदा मोटरसाइकिलों का अपडेट भी शामिल होगा, जिससे कंपनी का पोर्टफोलियो रिफ्रेश हो जाएगा. इसमें कई ऐसे मॉडल भी होंगे जो पिछले साल ही लॉन्च हुए थे. 

Advertisement

क्या है कंपनी की प्लानिंग?

कंपनी की पहली तिमाही के रिजल्ट आने के बाद बजाज ऑटो ने मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया, 'आगे बढ़ते हुए, हम अगले 6 हफ्तों में 10 मॉडल्स को जोड़ते हुए अपने पूरे पोर्टफोलियो की सूरत बदल देंगे. इसमें दो नए पूरी तरह से नई मोटरसाइकिल होंगी, जो पल्सर ब्रांड के अंडर में आएंगी.'

बजाज ऑटो ने कुछ प्रोडक्ट्स की सेल कम या धीमी होने के बाद उन्हें अपडेट करना पहले ही शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया, 'हमने पिछले साल फेस्टिव सीजन के बाद एक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मेकओवर लॉन्च किया था.' उन्होंने बताया कि बचे हुए प्रोडक्ट्स को अगस्त की शुरुआत से रोलआउट करना शुरू कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Bajaj का धमाका! Chetak पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई इतनी

Advertisement

उन्होंने बताया कि अक्टूबर में जब हम फेस्टिव सीजन की ओर बढ़ रहे होंगे, तब आपके पास एक पूरी तरह से नया और अपडेटेड पोर्टफोलियो होगा. इसके कुछ हिस्से को पहले से लॉन्च कर दिया गया है, जबकि दूसरे हिस्सों को अगस्त से खोला जाना शुरू किया जाएगा. 

नई इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लाएगी कंपनी

मोटरसाइकिलों के अलावा बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने पर भी फोकस करेगी. कंपनी चेतक ब्रांड के तहत नए स्कूटर्स को लॉन्च कर सकती है. राकेश शर्मा ने बताया, 'हमारे पास कुछ लॉन्च भी हैं, जो आने वाले दिनों में होंगे. ये नए सेगमेंट को खोलेंगे. अगले 6 महीनों में कई दिलचस्प लॉन्चिंग भी होंगी.'

यह भी पढ़ें: लौट आई आइकॉनिक बाइक Bajaj Pulsar 180, इतने रुपये में हुई लॉन्च

उन्होंने बताया कि कंपनी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड लॉन्च करने के बजाय चेतक रेंज को एक्सपैंड करती रहेगी. वहीं इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सवाल पर राकेश शर्मा ने बताया कि कंपनी इस सेगमेंट के लिए भी एक प्रोडक्ट डेवलप कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »