Advertisement

ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV 7XO: पूरा परिवार रहेगा सेफ... महिंद्रा SUV को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST
  • 1/7

महिंद्रा की एसयूवीज को लोग उनकी रग्ड पर्सनैलिटी के लिए पसंद करते हैं. कंपनी की पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ (Mahindra XUV 7XO) की सेफ्टी रेटिंग आ गई है. भारत एनकैप (Bharat NCAP) में इस एसयूवी ने 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग स्कोर की है. (Photo: BNCAP)

  • 2/7

कार को एडल्ट और चाइल्ड दोनों ही ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार रेटिंग मिली है. एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इस कार ने 32 में से 30.76 पॉइंट्स हासिल किए हैं. वहीं चाइल्ड ऑक्यूपें प्रोटेक्शन में इस कार को 49 में से 44.97 पॉइंट्स मिले हैं. (Photo: BNCAP)

  • 3/7

भारत एनकैप ने क्रैश टेस्ट में कार के 7-सीटर एएक्स7 डीजल ऑटोमेटिक और ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट का इस्तेमाल किया था. हालांकि, 5 स्टार सेफ्टी सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है. फ्रंट ऑफसेट डीफॉर्मेबल बैरियर टेस्टिंग में ड्राइवर के हेड, नेक, पेलविस, थाईज और पैरों पर अच्छी प्रोटेक्शन मिली है. (Photo: BNCAP)

Advertisement
  • 4/7

हालांकि, चेस्ट और टिबिआ पर एडेक्वेट प्रोटेक्शन मिलती है. वहीं को-ड्राइवर को टिबिआ पर एडेक्वेट और बाकी जगह पर अच्छी प्रोटेक्शन मिलती है. साइड टेस्ट में पैसेंजर्स के सभी महत्वपूर्ण हिस्सों को अच्छी प्रोटेक्शन मिलती है. साइड पोल इंपैक्ट टेस्ट का रिजल्ट भी ओके है. (Photo: BNCAP)

  • 5/7

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट के लिए 18 महीने से 3 साल तक की उम्र के बच्चे के डमीज का इस्तेमाल किया गया था. इस प्रोटेक्शन टेस्ट में कार ने 49 में से 44.97 पॉइंट हासिल किए हैं. (Photo: BNCAP)

  • 6/7

इस 7-सीटर कार की कीमत 13.66 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 25.94 लाख रुपये तक जाती है. इसे 6 सीटर और 7 सीटर दोनों ही अवतार में खरीदा जा सकता है. इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन का विकल्प मिलता है. (Photo: BNCAP)

Advertisement
  • 7/7

कार में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 197 एचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन 182 एचपी की पावर और 450 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. (Photo: auto.mahindra.com)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement