PM किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख नजदीक आ रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 आर्थिक सहायता तीन बराबर किश्तों में ₹2,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. ऐसे में पिछले वर्षों की तारीखों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार पैसा कब तक आ सकता है.
पिछले साल कब जारी हुई थीं किस्तें?
इन तारीखों को देखते हुए संभावना है कि 22वीं किस्त भी फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी की जा सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. इस योजना के तहत ₹2,000 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है.
22वीं किस्त के अपडेट कहां देखें?
किसान आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं.
Beneficiaries List कैसे चेक करें?
इसके बाद उन सभी पात्र किसानों के नाम दिखाई देंगे, जिन्हें केंद्र सरकार से किस्त की राशि मिलेगी.
पैसा समय पर पाने के लिए क्या जरूरी है?
21वीं किस्त कब आई थी?
21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी. इसमें 9.35 करोड़ से ज्यादा किसानों को ₹18,000 करोड़ से अधिक की राशि दी गई थी.
बता दें कि इस योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को हुई थी. इसके तहत हर साल किसानों को ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर बार ₹2,000. यह 100% केंद्र सरकार द्वारा फंडेड योजना है. पहली 20 किस्तों में 11 करोड़ किसान परिवारों को करीब ₹3.70 लाख करोड़ की राशि दी जा चुकी है. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहें, ताकि किस्त आने में कोई दिक्कत न हो.