scorecardresearch
 
Advertisement

‘रूस का आसमान अब सुरक्षित नहीं’, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी चेतावनी

‘रूस का आसमान अब सुरक्षित नहीं’, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी चेतावनी

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस को बड़ी धमकी दे दी है. उन्होंने रूसी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने वाली विमान कंपनियों को, हर बीमा कंपनी को और हर शख्स को चेतावनी दी है. जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हवाई क्षेत्र पूरी तरह से असुरक्षित होता जा रहा है. धमकी देते हुए जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के आसमान में इतने बड़े पैमाने पर ड्रोन होंगे कि उन्हें नजरअंदाज नईनहीं किया जा सकता. जेलेंस्की के शब्दों में हम यूक्रेन में नहीं चाहते कि बेगुनाह लोगों की जान जाए, इसीलिए हम अपने सहयोगियों को चेतावनी दे रहे हैं, रूस के आसमान में सुरक्षित दिन अब खत्म हो चुके हैं.

Advertisement
Advertisement