मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है. अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरान के एक सर्विलांस रडार सिस्टम को निशाना बनाकर उसे निष्क्रिय कर दिया है. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई ईरान की ओर से की गई सैन्य गतिविधियों के जवाब में की गई. दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.