मिडिल ईस्ट में तनाव के लगातार बढ़ने और कई देशों की भागीदारी के कारण तीसरे विश्व युद्ध की संभावना पर सवाल उठने लगे हैं. डिफेंस एक्सपर्ट ने स्पष्ट किया है कि हर बहु-देशीय संघर्ष को विश्व युद्ध नहीं कहा जा सकता. विशेषज्ञ के अनुसार विश्व युद्ध तब होता है जब वह कई महाद्वीपों में फैल जाए, बड़ी महाशक्तियां आमने-सामने हों और इसका असर पूरे विश्व पर पड़े.