सीजफायर तो हो गया लेकिन ईरान के लोगों में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ गुस्सा खत्म नहीं हुआ है. सरकार समर्थक प्रदर्शनकारी बुधवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान की सड़कों पर इकट्ठा हुए और युद्धविराम की घोषणा के बाद नारेबाज़ी की. कुछ लोगों ने “अमेरिका मुर्दाबाद, इज़रायल मुर्दाबाद, समझौता करने वालों मुर्दाबाद” के नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर अमेरिकी और इज़रायली झंडे भी जलाए.