अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध अपने चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी सेना ने लगातार छठे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक किया है. इस बार अमेरिका ने ईरान की रणनीतिक ठिकानों पर हमला करते हुए पावर स्टेशन, अहम पुलों और संचार टावरों को निशाना बनाया. इन हमलों के बाद कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं प्रभावित हो गईं. वहीं अब आईआरजीसी ने भी पलटवार की तैयारी शुरू कर दी है.तेहरान ने हमलों को गंभीर उकसावे की कार्रवाई बताते हुए जवाब कार्रवाई करने की धमकी दी है.