अमरीकी दबाव के बावजूद भारत रूस से लगातार कच्चा तेल खरीद रहा है. लेकिन जब बात ईरान की आती है, तो समीकरण पूरी तरह बदल जाते हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक बड़े आर्थिक युद्ध का ऐलान कर दिया है. और इस बार वाशिंगटन की यह चेतावनी सिर्फ तेहरान के लिए नहीं है, बल्कि दुनिया के हर उस देश, बैंक और कंपनी के लिए है जो ईरान से व्यापार कर रहे हैं. कूटनीति में आज बात करेंगे... ट्रंप के 'इकोनॉमिक डी-डे', ईरान पर कड़े प्रतिबंधों और भारत की रणनीतिक दुविधा की.