होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बढ़ गया है. अमेरिका ने समुद्री माइन्स तैनात करने के खतरे का हवाला देते हुए ईरान के लारक द्वीप पर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स IRGC ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला बोल दिया.