ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है. सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर उन्होनें कहा कि ईरान को यह स्वीकार करना होगा कि वे कभी भी परमाणु हथियार या बम नहीं बनाएंगे. साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत खोलना होगा और वहां किसी तरह का टोल नहीं लगाया जाएगा. साथ ही ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटा रहा है.