अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अहम मुलाकात की. ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमें रिश्तों को सही रास्ते पर ले जाने की जरूरत है. इतना ही नहीं अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को अपना दोस्त बताया. बैठक के दौरान जिनपिंग ने कहा कि बदलती दुनिया में अमेरिका और चीन को टकराव नहीं बल्कि साझेदारी के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि पूरी दुनिया इस संबंध पर नजर रखे हुए है.