scorecardresearch
 
Advertisement

फोन कॉल पर आपस में भिड़ गए ट्रंप-नेतन्याहू, ईरान युद्ध पर हुई बहस

फोन कॉल पर आपस में भिड़ गए ट्रंप-नेतन्याहू, ईरान युद्ध पर हुई बहस

ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच रणनीतिक मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई हालिया फोन कॉल काफी तनावपूर्ण रही. दोनों नेताओं के बीच सबसे बड़ा विवाद इस बात को लेकर था कि ईरान पर फिर से सैन्य हमला किया जाए या बातचीत के जरिए समझौते की कोशिश जारी रखी जाए.

Advertisement
Advertisement