चीन के कोयला खदान में भीषण हादसे में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई. शांक्सी प्रांत के भूमिगत कोयला खदान में गैस धमाके के चलते हादसा हुआ. हादसे के वक्त 247 मजदूर मौजूद थे. गैस धमाके से हुए हादसे के बाद से 9 और अन्य लोग लापता हैं. चीन के सरकारी टेलीविजन पर हादसे वाली जगह पर राहत-बचावकर्मी और एंबुलेंस जाते दिखे. बचाव में 400 से ज्यादा लोगों को लगाया गया है. देखें दुनिया आजतक.