अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर है जिसके बाद एक बार फिर ईरान के कई रणनीतिक इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं. सिरीक, मीनाब, बंदर अब्बास और किश द्वीप समेत कई क्षेत्रों में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया. हालांकि इसके बाद ईरान के आईआरजीसी ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. इस घटना के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में टेंशन है. क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर कई देशों की चिंता बढ़ गई है.