अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की तैयारियों के बीच मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है. युद्धविराम की दिशा में कूटनीतिक प्रयास के बाद भी इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में सैन्य कार्रवाई तेज कर दी. इजरायली हमले में लेबनान में 4 लोगों की मौत हो गई. रिपोर्टों के अनुसार लड़ाकू विमानों और टैंकों की मदद से कई ठिकानों को निशाना बनाया गया. दूसरी ओर, ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दक्षिण लेबनान में तैनात इजरायली बलों पर ड्रोन हमले किए हैं.