अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक ईरान की समुद्री नाकाबंदी के दौरान अबतक 12 कमर्शियल जहाजों का रूट बदल दिया गया है. होर्मुज स्ट्रेट पर जारी कार्रवाई के दौरान अमेरिकी सेना ने तीन जहाजों को निष्क्रीय किया और दो पर सवार होकर जांच की, वहीं इलाके में निगरानी के लिए F-35 A फाइटर जेट भी तैनात किया गा है.