scorecardresearch
 

वेनेजुएला भूकंप: CCTV में कैद खौफनाक मंजर, बच्चे संग जाने बचाने भागती महिला पर गिरी दीवार

वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप का खौफनाक मंजर CCTV कैमरे में कैद हो गया. काराकास की एक संकरी गली में कुछ ही सेकंड के भीतर दीवारें ढह गईं, मलबा सड़क पर बिखर गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

Advertisement
X
वेनेजुएला भूकंप का सीसीटीवी वीडियो. (Photo- ITG)
वेनेजुएला भूकंप का सीसीटीवी वीडियो. (Photo- ITG)

वेनेजुएला की राजधानी काराकास के ला पस्तोरा इलाके में लगा एक CCTV कैमरा अचानक ऐसी तबाही रिकॉर्ड करने लगा, जिसने पूरे देश को हिला दिया. शाम करीब 6 बजकर 5 मिनट पर आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने कुछ ही सेकंड में शांत गली को अफरा-तफरी के मैदान में बदल दिया.

वीडियो की शुरुआत में गली सामान्य दिखाई देती है. कुछ लोग सड़क पर खड़े हैं और कुछ पैदल गुजर रहे हैं. तभी अचानक जमीन कांपने लगती है. पहले हल्के झटकों के बाद लोगों को एहसास होता है कि कुछ बड़ा हो रहा है. एक शख्स तेजी से इशारा करते हुए भागता दिखाई देता है, जबकि काले टी-शर्ट में मौजूद दूसरा शख्स भी जान बचाने के लिए दौड़ पड़ता है.

यह भी पढ़ें: इमारतें ध्वस्त, हर तरफ तबाही, भागते-जान बचाते लोग... वेनेजुएला भूकंप के 5 वीडियो

जैसे-जैसे झटके तेज होते हैं, गली के बाईं ओर मौजूद पुरानी इमारत की दीवार से मलबा गिरना शुरू हो जाता है. कुछ ही पलों में धूल का बड़ा गुबार उठता है और पूरा इलाका उसकी चपेट में आ जाता है. सड़क किनारे खड़ी सफेद SUV और मोटरसाइकिलें धूल से ढक जाती हैं. लोग घबराकर हर दिशा में भागते नजर आते हैं.

Advertisement

जब गिरा इमारत की दीवार का हिस्सा

वीडियो के सबसे डरावने पल 7 से 15 सेकंड के बीच दिखाई देते हैं. इमारत की दीवार का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ता है. भारी मलबा सड़क पर फैल जाता है और लोगों में चीख-पुकार मच जाती है. एक शख्स मोबाइल फोन हाथ में लिए दौड़ता दिखाई देता है, जबकि एक युवक दूसरे शख्स को सहारा देकर सुरक्षित जगह तक पहुंचाने की कोशिश करता है. कई लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर भागते नजर आते हैं.

धूल इतनी ज्यादा फैल जाती है कि कुछ सेकंड के लिए पूरी गली धुआं-धुआं हो जाती है. कैमरे में सिर्फ उड़ता मलबा और भागते लोगों की धुंधली परछाइयां दिखाई देती हैं. कुछ लोग दीवारों से दूर निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसी दौरान और मलबा गिरता हुआ नजर आता है.

यह भी पढ़ें: अल-नीनो के खतरे के बीच तीन देशों में भूकंप के झटके, वेनेजुएला में सबसे ज्यादा तबाही

पूरी गली धुआं-धुआं, अफरा-तफरी

वीडियो के आखिरी हिस्से में लोग खुले स्थानों की ओर भागते दिखते हैं. धूल धीरे-धीरे कम होती है, लेकिन सड़क पर मलबे का ढेर साफ दिखाई देता है. कई लोग एक-दूसरे की मदद करते हुए नजर आते हैं. आसपास खड़ी गाड़ियां और बाइकें भी मलबे की चपेट में आ गईं.

Advertisement

करीब 64 सेकंड के इस CCTV फुटेज में भूकंप के असर का असल में अंदाजा लगाया जा सकता है. 7.2 और फिर 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों ने कुछ ही सेकंड में हालात बदल दिए. इसी तरह के वीडियो एयरपोर्ट्स और मॉल से भा सामने आए, जिसमें अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement