अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कोविड के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि ट्रंप प्रशासन की तुलना में बाइडेन प्रशासन में कोविड के दौरान ज्यादा मौतें हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'ऑपरेशन वार्प स्पीड' खूब सफल रहा. उनका कहना है कि कई लोग इसे अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किए गए सबसे सफल कार्यों में से एक मानते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना के मामले में उन्होंने चिकित्सक और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के पूर्व मुख्य चिकित्सा सलाहकार एंथोनी फाउची की बात नहीं मानी थी. उन्होंने फाउची के विचारों को अजीबो गरीब बताया है. उनके मुताबिक, वे शुरू से कहते आए हैं कोरोना वायरस चीन के वुहान लैब से ही आया था. लेकिन फाउची ने उनकी इस बात का विरोध करते हुए चीन का बचाव किया था.
ट्रंप का कहना है कि जैसे-जैसे समय बीता उनका फाउची पर से विश्वास कम होता गया. उनके मुताबिक फाउची ने इस मामले में कई गलत फैसले लिए थे, जिसमें से एक मास्क का फैसला था. उनका कहना है कि फाउची शुरू से ही मास्क के समर्थन में थे.
यह भी पढ़ें: अमेरिका से जंग में कमजोर पड़ा ईरान? चीन से की 400 एयर डिफेंस मिसाइल डील
ट्रंप का कहना है कि उन्होंने कोविड के मामले में संघीय दृष्टिकोण अपनाया और गर्वनरों को इस मामले में फैसला लेने दिया. उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को 'स्लीपी' बताते हुए उनपर फाउची को 'राजा' बनाने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि उन्होंने बाइडेन को फोन करके फाउची के बारे में आगाह करते हुए कहा था कि वे ठीक नहीं हैं. लेकिन उनकी बात पर कोई अमल नहीं हुआ.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'ऑपरेशन वार्प स्पीड' खूब सफल रहा. उनका दावा है कि ट्रम्प प्रशासन की तुलना में बाइडेन प्रशासन के दौरान कोविड से कहीं ज़्यादा लोगों की मौत हुई. उनका कहना है कि कई लोग इसे अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किए गए सबसे सफल कार्यों में से एक मानते हैं.