scorecardresearch
 

अर्जेंटिना में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, फ्रांस के रीयलिटी शो कलाकारों सहित 10 लोगों की मौत

दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर में फ्रांस के एक रीयलिटी शो की शूटिंग कर रहे कलाकारों सहित 10 लोगों की मौत हो गई. यह घटना सोमवार को उत्तरी अर्जेंटिना के ला रियोजा प्रांत के पहाड़ी क्षेत्र में हुई.

Advertisement
X
Map
Map

में फ्रांस के एक रीयलिटी शो की शूटिंग कर रहे कलाकारों सहित 10 लोगों की मौत हो गई. यह घटना सोमवार को उत्तरी अर्जेंटिना के ला रियोजा प्रांत के पहाड़ी क्षेत्र में हुई. ला रियोजा प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता डिसेल कुनियो ने कहा, 'मृतकों में कई फ्रांसीसी नागरिक हैं. हमें अब तक अर्जेंटिना के केवल दो लोगों की मौत की सूचना है.'

प्रांतीय सरकार के एक अन्य प्रवक्ता होरासियो अलारकन ने बताया कि आशंका है कि शो की गए. उन्होंने कहा, 'कोई भी जीवित नहीं बचा है.' अलारकन ने बताया कि उस समय मौसम अच्छा था और घटना के सटीक कारण का अभी पता नहीं चला है.

टकराने वाले दोनों में से एक हेलिकॉप्टर ला रिओजा प्रांतीय सरकार का और दूसरा पड़ोसी प्रांत सैंटियागो डेल एस्टेरो का था. अधिकारियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर क्वेब्राडा डेल येसो क्षेत्र में एक डाक्यूमेंट्री के फिल्मांकन के लिए विला कास्टेली में थे.

- इनपुट भाषा से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement