scorecardresearch
 

काबुल: आत्मघाती हमले में दो लोगों की मौत, तालिबान ने कहा- हमने किया धमाका

कंधार प्रांत के एक सांसद मोहम्मद नहिम लालाई ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने एक पुलिस वैन के सामने खुद को उड़ा लिया. इस हमले में दो नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Advertisement
X
अफगान सैनिक (फोटो- Reuters)
अफगान सैनिक (फोटो- Reuters)

अफगानिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में दो लोगों की मौत की खबर है. अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने बताया कि देश के दक्षिणी कंधार प्रांत में एक आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.

कंधार प्रांत के एक सांसद मोहम्मद नहिम लालाई ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने एक पुलिस वैन के सामने खुद को उड़ा लिया. इस हमले में दो नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है. हालांकि, इस बात के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं कि हमला तालिबान ने ही करवाया है. बतातें चलें कि शुक्रवार की सुबह भी तालिबान ने एक रॉकेट दागा था जिससे अफगानिस्तान के गाजी प्रांत में साल लोगों की मौत हो गई. जान गंवाने वाले लोगों में छह बच्चे और एक व्यक्ति शामिल था.

Advertisement

आए दिन तालिबान काबुल में आतंकी हमले कर रहा है. गौर हो कि 20 जनवरी को काबुल के इंटरकांटिनेंटल होटल में हमला हुआ था जिसमें 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. एएफपी के मुताबिक हमले में यूक्रेन के सात लोग, चार अमेरिकी, वेनेजुएला के दो, एक जर्मन नागरिक और कजाकिस्तान के एक व्यक्ति समेत कुल 15 विदेशियों की मौत हुई. इस हमले की जिम्मेदारी भी तालिबान ने ही ली थी.

में हुए हमले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान से अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले तालिबानी नेताओं को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा था.

व्हाइट हाउस ने सख्त बयान जारी करते हुए कहा, ‘हम पाकिस्तान से तत्काल तालिबान नेताओं को गिरफ्तार या निष्कासित करने की अपील करते हैं, ताकि इस समूह को अपनी गतिविधियों के लिये पाकिस्तानी धरती का इस्तेमाल करने से रोका जा सके.’

अमेरिका की तमाम कोशिशों के बाद भी अफगानिस्तान में हमले नहीं रुक रहे और तालिबान एक के बाद एक, धमाके किए जा रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement