अफगानिस्तान में मंगलवार को एक प्रमुख तालिबान कमांडर सहित दो आतंकवारी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए.
प्रांतीय सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक बयान में कहा गया है कि खुफिया रिपोर्ट पर सक्रियता बरतते हुए सुरक्षा बलों ने दमिरदार प्रांत में मंगलवार दोपहर को तालिबान के एक ठिकाने पर छापा मारा. थोड़ी देर तक चले संघर्ष में दो तालिबान आतंकवादी मारे गए.
बयान में मारे गए कमांडर की पहचान का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन यह उल्लेख किया गया कि कमांडर के मारे जाने से तालिबान को वारडाक प्रांत में गहरा झटका लगा है. बयान में कहा गया है कि अभियान में सुरक्षा बलों को या नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.