scorecardresearch
 

अरकंसास में बस दुर्घटना में छह प्रवासियों की मौत

प्रवासी श्रमिकों को मिशिगन से टेक्सास ले जा रही एक बस का अरकंसास में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए.

Advertisement
X
Arkansas Map
Arkansas Map

प्रवासी श्रमिकों को मिशिगन से टेक्सास ले जा रही एक बस का अरकंसास में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. हालांकि हादसे में चालक की जान बच गई है.

बस कल देर रात एक बजे नॉर्थ लिटिल रॉक के इंटरस्टेट 40 में दुर्घटनाग्रस्त हुई. हल्की बारिश हो रही थी और भारी तूफान के बाद धुंध छाई थी लेकिन इस बात का तत्काल पता नहीं चल पाया है कि क्या यह हादसा मौसम खराब होने की वजह से हुआ.

एक अधिकारी एरिक वीस ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड शुरूआती जांच में इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहा है कि यह हादसा चालक की थकान के कारण तो नहीं हुआ. जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अन्य पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित कर सकते हैं.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Advertisement