scorecardresearch
 

काला सागर में रसियन तेल से भरे टैंकर पर, तुर्की तट के पास ड्रोन बोट से अटैक

काला सागर में रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकर 'अल्तुरा' पर ड्रोन बोट से हमला हुआ है. हमले के समय इस टैंकर पर 27 क्रू मेंबर्स सवार थे. घटना तुर्की तट के करीब बोस्फोरस स्ट्रेट से करीब 28 किलोमीटर दूर की है.

Advertisement
X
तेल टैंकर पर सवार थे 27 क्रू मेंबर्स, कोई घायल नहीं (Photo: ITG)
तेल टैंकर पर सवार थे 27 क्रू मेंबर्स, कोई घायल नहीं (Photo: ITG)

काला सागर में रूसी तेल से भरे एक तेल टैंकर पर हमले की खबर है. काला सागर में रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकर पर हमले के लिए ड्रोन बोट का इस्तेमाल किया गया. घटना तुर्की के तट के पास की है. तुर्की मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक रूसी तेल टैंकर इस्तांबुल के बोस्फोरस स्ट्रेट से करीब 15 नॉटिकल मील यानी करीब 28 किलोमीटर दूर हुआ. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी कच्चा तेल लेकर जा रहा टैंकर “अल्तुरा” (Altura) ड्रोन बोट की चपेट में आ गया. हमले के वक्त टैंकर पर 27 क्रू सवार थे. घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक् इस तेल टैंकर का संचालन तुर्की करता था. तुर्की के परिवहन मंत्री अब्दुल कादिर उरालोग्लू ने घटना की पुष्टि की है.

तुर्की के परिवहन मंत्री अब्दुल कादिर उरालोग्लू ने एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा है कि गुरुवार तड़के ब्लैक सी में तुर्की की एक कंपनी द्वारा संचालित तेल टैंकर पर हमला हुआ. उन्होंने कहा है कि तुर्की की कंपनी से संचालित विदेशी झंडे वाले जहाज ने आधी रात के बाद हमारे इमरजेंसी कॉल सेंटर से संपर्क किया. तुर्की के परिवहन मंत्री ने कहा कि जहाज ने इंजन रूम में विस्फोट की सूचना दी. इस टैंकर ने रूस से कच्चा तेल लोड किया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: होर्मुज ब्लॉकेड के इंचार्ज ईरानी कमांडर तंगसीरी का इजरायल ने किया सफाया, बंदर अब्बास पर भीषण स्ट्राइक

उन्होंने कहा कि इस जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाया गया. तुर्की के परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि हमें लगता है कि ये हमला ड्रोन से नहीं, बल्कि पानी की सतह के स्तर पर चलने वाले बिना चालक वाले वाहन से किया गया. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं कहा कि इस टैंकर पर हमला तुर्की के समुद्री क्षेत्र में हुआ. इस तेल टैंकर पर सिएरा लियोन का झंडा लगा था.

यह भी पढ़ें: इजरायल ने पहली बार कैस्पियन सागर में दागी मिसाइलें, रूस-ईरान के हथियार सप्लाई लाइन पर अटैक का दावा

गौरतलब है कि इजरायल ने एक दिन पहले ही रूस-ईरान हथियार सप्लाई लाइन माने जाने वाले कैस्पियन सागर में पहली बार मिसाइलें दागी थीं. यह इलाका अमेरिकी नौसेना की भी पहुंच से बाहर माना जाता है और लंबे समय से यह रूस और ईरान के बीच एक सुरक्षित कॉरिडोर बना हुआ था. इजरायल ने ईरान के कैस्पियन तट पर स्थित बंदर अंजली पर हमले कर नेवल कमांड सेंटर, शिपयार्ड और रिपेयर फैसिलिटीज को निशाना बनाया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement