पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तान का विरोध हो रहा है. बीते दिनों लंदन में भी भारतीयों ने पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन किया था. अब खबर आ रही है कि विरोध से बौखलाए पाकिस्तान की आईएसआई (ISI) ने खालिस्तान समर्थकों से हाथ मिला लिया है. 9 मार्च को दोपहर में लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने कई भारतीयों पर हमला किया.
लंदन में प्रदर्शन करते खालिस्तान समर्थक
दरअसल, लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर कई भारतीय अपने काम के लिए इकट्ठा थे. तभी खालिस्तान समर्थक वहां पहुंच गए. पहले उन्होंने भारत विरोधी नारेबाजी की और इसके बाद खालिस्तानी और पाकिस्तान झंडे को लहराते हुए भारतीयों पर टूट पड़े. इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने कई भारतीयों पर हमला किया और उनको पीटा.
Pakistan’s ISI backed Khalistanis attacked a number of British Indians who were standing outside the Indian High Commission in London on March 9. The men wearing Sikh turbans raised slogans 'Naraa-e-Taqbeer' & 'Allah-u-Akbar'
— ANI (@ANI)
बता दें, खालिस्तान समर्थकों को पाकिस्ताक की आईएसआई से समर्थन मिलता है. बीते दिनों में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर काफी फजीहत झेल रहा पाकिस्तान अब इन समर्थकों के जरिए भारतीयों पर हमले करा रहा है. पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था. इसका सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में रहता है.
पुलवामा हमले के खिलाफ भारतीयों ने किया था प्रदर्शन (फाइल फोटो-ट्विटर)
इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर लंदन की सड़कों पर 16 फरवरी को भारतीयों ने बड़ा प्रदर्शन किया था. इस दौरान भारतीयों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. इस प्रदर्शन के 9 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके वहां आतंकियों के कैंपों को तबाह कर दिया था.