scorecardresearch
 

ट्रंप के सामने नवाज को नहीं मिला बोलने का मौका, PAK मीडिया ने कहा- हुई बेइज्जती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में सऊदी अरब के दौरे पर थे, इस दौरान इस्लामिक समिट के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी वहां रहे. लेकिन कार्यक्रम के दौरान हुई नवाज शरीफ की अनदेखी से उनके देश पाकिस्तान में इसे 'बेइज्जती' करार दिया जा रहा है, और शरीफ की काफी आलोचना भी हो रही है.

Advertisement
X
ट्रंप के सामने हुई शरीफ की बेइज्जती
ट्रंप के सामने हुई शरीफ की बेइज्जती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में सऊदी अरब के दौरे पर थे, इस दौरान इस्लामिक समिट के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी वहां रहे. लेकिन कार्यक्रम के दौरान हुई नवाज शरीफ की अनदेखी से उनके देश पाकिस्तान में इसे 'बेइज्जती' करार दिया जा रहा है, और शरीफ की काफी आलोचना भी हो रही है. पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया में कहा जा रहा है, कि इस्लामिक समिट के दौरान नवाज शरीफ अलग-थलग पड़ गये, आतंकवाद के मुद्दे पर उन्हें अपनी राय नहीं रखने दी गई.

स्पीच पर की थी ढाई घंटे की मेहनत
दरअसल, इस्लामिक स्टेट समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे. इसके लिए नवाज शरीफ ने भी तैयारी की थी, कहा जा रहा है कि से मेहनत कर स्पीच तैयार की थी. फिर भी नवाज को वहां बोलने का अवसर नहीं मिल सका. वहीं ट्रंप ने नवाज शरीफ के सामने ही भारत को आतंकवाद से प्रभावित देश करार दिया.

Advertisement

 

सऊदी अरब की विदेश यात्रा पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति ने रविवार को रियाद में 50 इस्लामिक देशों के नेताओं को संबोधित किया. डोनल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में मुस्लिम देशों के नेताओं से आतंकवाद खत्म करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अपनी पवित्र धरती पर आतंकवाद को न पनपने दें. सऊदी दौरे पर के सुर भी बदलते नजर आए. आतंकवाद को लेकर ट्रंप अक्सर 'रैडिकल इस्लामिक आंतकवाद' शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि आतंकवाद को लेकर पश्चिम और इस्लाम के बीच लड़ाई नहीं है. बल्कि यह अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement