scorecardresearch
 

शरीफ ने कहा- भारत के खिलाफ कश्मीर को जारी रहेगा राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन

पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर को लेकर अपनी नीयत जता दी है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को संसद में कहा कि भारत के खिलाफ कश्मीर को राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन जारी रहेगा. इसके अलावा उन्होंने पनामा पेपर्स में अपना और परिवार का नाम आने को लेकर सफाई भी दी.

Advertisement
X
पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ
पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ

बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को नेशनल असेंबली में कहा कि वह भारत के खिलाफ कश्मीर को राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन जारी रखेंगे. इसके साथ ही शरीफ ने पनामा पेपर्स में आए नामों की जांच के लिए एक संयुक्त समिति का गठन करने के लिए कहा और अपने परिवार के खिलाफ लगे धनशोधन के आरोपों को खारिज कर दिया.

सदन में आरोपों को किया सामना
पनामा पेपर्स में नवाज शरीफ के परिवार के लोगों का नाम आने के बाद विपक्ष ने प्रधानमंत्री से मांग की थी कि वह अपना नाम पाक साफ कराने के लिए सदन का सामना करें जिसके बाद शरीफ ने संसद को संबोधित किया. शरीफ ने नेशनल असेंबली के स्पीकर से में उल्लेख किए गए नामों की जांच के लिए विपक्ष से विचार विमर्श कर एक विस्तृत प्रक्रिया तैयार करने के लिए कहा.

Advertisement


शरीफ ने अपने परिवार के कारोबार के मुद्दे पर विस्तार से बात की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि उसकी स्थापना बंटवारे से भी पहले हुई थी. उन्होंने धन शोधन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके परिवार ने पाकिस्तान से धन का कोई हस्तांतरण नहीं किया बल्कि यूएई और सउदी अरब में पारिवारिक कारोबार से हुई आमदनी से ब्रिटेन में संपत्तियां खरीदीं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जवाबदेही के लिए तैयार हैं लेकिन मांग की कि भ्रष्टाचार में लिप्त सभी दूसरे लोग भी जांच का सामना करें.

Advertisement
Advertisement