scorecardresearch
 

ईरान ने दागीं मिसाइलें तो जश्न मना रहे थे लोग, तब तक इजरायल ने कर दिया जवाबी हमला

वेस्ट एशिया में इजरायल ने सोमवार को ईरान के कई शहरों पर मिसाइल हमले किए, जो ईरान द्वारा इजरायल पर हालिया मिसाइल हमलों के जवाब में थे.

Advertisement
X
इजरायल ने ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया है
इजरायल ने ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया है

वेस्ट एशिया में एक बार फिर जंग का माहौल बन गया है. सोमवार सुबह इजरायल ने ईरान के कई शहरों पर हमला बोल दिया. सामने आया है कि यह हमला ईरान द्वारा इजरायल पर हाल में किए गए मिसाइल हमलों के जवाब में किया गया. इसके बाद एक बार फिर इलाके में तनाव बढ़ गया है. ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद लोग सड़कों पर जश्न मनाने निकले थे, तबतक इजरायल ने जवाबी हमला बोल दिया.

अप्रैल सीजफायर के बाद बड़ा अटैक

दोनों देशों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद यह सबसे गंभीर सैन्य टकरावों में से एक माना जा रहा है. कई देशों ने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है, जबकि ईरान ने तेहरान के आसपास के कुछ हवाई क्षेत्रों पर प्रतिबंध लगाए हैं. ईरान ने जब इजरायल पर मिसाइल अटैक किया था 

असल में हमलों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई का बयान भी आया. उन्होंने कहा कि ईरान ने बार-बार चेतावनी दी थी कि वह युद्धविराम के उल्लंघन और लेबनान पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा. हमलावरों को आज रात इसका जवाब मिल गया.

वहीं ईरान की फोर्स IRGC ने कहा कि इजरायल बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए, अपराधी अमेरिका की मिलीभगत और अंतरराष्ट्रीय मंचों की चुप्पी के चलते लेबनान के उत्पीड़ित लोगों के खिलाफ अपनी क्रूरता को लगातार तेज कर रहा है, और फास्फोरस बमों सहित प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल करके वॉर-क्राइम कर रहा है.

Advertisement

ईरान की सड़कों पर जश्न मनाने उतरे थे लोग

ईरान की ओर  से किए गए इस हमले के बाद लोग ईरान की सड़कों पर जश्न मनाने के लिए उतर आए. इसी बीच  इजरायल ने सोमवार तड़के ईरान के भीतर कई ठिकानों पर हमला किया. IRGC के अनुसार, हमले में एयर-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया और इसे "जायोनिस्ट इनेमी" की ओर से किया गया अभियान बताया गया है.

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने भी रिपोर्ट दी है कि देश के भीतर कई टार्गेटेड अटैक हुए हैं. इससे पहले तेहरान, इस्फहान, तबरीज और करज समेत कई शहरों में विस्फोटों की आवाजें सुने जाने की खबरें सामने आई थीं. वहीं, इजरायली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इजरायली वायुसेना ने ईरान के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement