scorecardresearch
 

चेहरे पर निशान और शरीर पर गहरे घाव, गंभीर रूप से जख्मी हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का चेहरा और पैर हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. इसके बावजूद, मोजतबा मानसिक तौर पर सक्रिय हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठकें कर रहे हैं.

Advertisement
X
मोजतबा खामेनेई मानसिक तौर पर स्वस्थ हैं. (Photo: AP)
मोजतबा खामेनेई मानसिक तौर पर स्वस्थ हैं. (Photo: AP)

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. पिछले दिनों खबर आई थी कि मोजतबा होश में नहीं हैं, इस बीच, अब उनका हेल्थ अपडेट सामने आया है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मोजतबा अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं , लेकिन वो अपनी चोटों से उबर रहे हैं. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की मानें तो तेहरान स्थित सुप्रीम लीडर के परिसर पर हुए हमले में मोजतबा खामेनेई का चेहरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उनके एक या दोनों पैरों में भी गंभीर चोटें आने की भी खबर है. एक अमेरिकी खुफिया सूत्र ने तो ये दावा तक किया है कि हमले में मोजतबा ने अपना एक पैर खो दिया है.

मोजतबा खामेनेई अभी भी शारीरिक रूप से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन मानसिक तौर पर वो पूरी तरह सक्रिय हैं. वो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकें कर रहे हैं और युद्ध के साथ-साथ अमेरिका के साथ शांति वार्ता जैसे बड़े फैसलों में भी शामिल हैं.

बता दें कि मोजतबा उन्हीं अमेरिकी-इजरायली हमलों में घायल हुए थे, जिनमें उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई थी. इस हमले में मोजतबा की बीवी, बहन और भांजी की भी जान चली गई थी.

Advertisement

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को 8 मार्च को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था. अहम बात ये है कि तब से अब तक न तो मोजतबा सार्वजनिक तौर पर सामने आए हैं और न उनकी कोई फोटो या वीडियो जारी हुई है. हालांकि, उनके कुछ पत्र सामने आए हैं जिन्हें टीवी चैनलों पर पढ़कर सुनाया जाता रहा है.

जल्द जारी हो सकती है मोजतबा खामेनेई की तस्वीर

सूत्रों की मानें तो अगले एक या दो महीनों में मोजतबा खामेनेई की पहली तस्वीरें जारी की जा सकती हैं. वो सार्वजनिक रूप से भी तभी सामने आएंगे जब उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक हो जाएगी और सुरक्षा के लिहाज से कोई खतरा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: 'मोजतबा खामेनेई होश में नहीं, फैसले तक नहीं ले सकते', अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा

मोजतबा खामेनेई को लेकर मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट एलेक्स वतनका का कहना है कि उनके पास अभी अपने पिता जैसा पूर्ण अधिकार नहीं है. फिलहाल ईरान के फैसलों में IRGC सबसे ताकतवर आवाज बनकर उभरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement