scorecardresearch
 

मर-मिटने को तैयार 1.40 करोड़ ईरानी! ट्रंप को सीधी चुनौती देने वाली तस्वीरें आईं सामने

अमेरिका ने ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचों जैसे पुल, रेलवे नेटवर्क और पावर प्लांटों को निशाना बनाया है. इसके विरोध में ईरानी नागरिक सड़कों पर उतर आए हैं और मानव श्रृंखला बनाकर एकता और देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisement
X
ईरानी नागरिक मानव श्रंखला बनाकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. (Photo: X/ISNA)
ईरानी नागरिक मानव श्रंखला बनाकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. (Photo: X/ISNA)

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया है. ऐसे में ईरानी नागरिक भी सड़कों पर उतर आए हैं और अपने देश के लिए डटकर खड़े हैं. ईरानी नागरिक अपने देश के बड़े संसाधनों की सुरक्षा के लिए 'मानव श्रृंखला' बना रहे हैं. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के कई बड़े पुलों और रेलवे नेटवर्क पर हमला बोल दिया है. ट्रंप ने ईरान के कई बड़े पावर प्लांटों को भी तबाह करने की धमकी दी है. ऐसे में ईरानी नागरिक पावर प्लांट के बाहर पहुंच रहे हैं. 

तबरीज शहर के थर्मल पावर प्लांट के सामने ईरानी लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता का सबूत दिया है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इनमें ईरानी नागरिक हाथों में देश का झंडा लिए हमलों का डटकर विरोध करते दिख रहे हैं.

दूसरी तरफ, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गलिबाफ ने भी खुद को ईरान के लिए 'समर्पित' घोषित कर दिया है. गलिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इस फॉर्म में उन्होंने खुद को ईरान के लिए एक 'जानफदा' (Janfada- जीवन बलिदान करने वाला या समर्पित) के तौर पर रजिस्टर किया है. 

Advertisement

गलिबाफ के इस पोस्ट में 1.43 करोड़ से ज्यादा लोगों का साइन-अप का काउंटर दिख रहा है. ये दिखाता है कि ईरान के लोग अपने देश के लिए वफादारी का सबूत दे रहे हैं. गलिबाफ ने इस पोस्ट में बताया है कि वो उस हर उंगली को 'काट देंगे' जो देश के लिए खतरे या आत्मसमर्पण का संकेत देगी. 

अमेरिका का ईरान के ब्रिज पर हमला

बता दें कि अमेरिका ने आज ईरान के तबरेज जांजन हाईवे पर बने एक ब्रिज को उड़ा दिया गया है. काशान में एक रेलवे पुल पर हुए हमले में दो लोगों की मौत होने की भी खबर है. इस हमले में 2 नागरिक मारे गए है और 3 लोग घायल हो गए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement