scorecardresearch
 
हाफिज सईद ने PAK प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दी धमकी, दोस्ती का हाथ बढ़ाने पर एतराज

जमात-उद-दावा के सरगना और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भारत से दोस्ती के प्रति आगाह किया है. मंगलवार को हाफिज PAK पीएम से कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय दबाव में आकर और कश्मीरी लोगों को साथ लिए बगैर भारत से दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाएं.

Advertisement
X
हाफिज सईद की फाइल फोटो

ने कहा, 'प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भारत के साथ एकतरफा दोस्ती के बारे में नहीं सोचना चाहिए. ऐसे किसी कदम से कश्मीरी आहत होंगे.' उसने कहा कि पाकिस्तानी सरकार को कश्मीरी लोगों को साथ लिए बगैर भारत के साथ बातचीत नहीं करनी चाहिए.

आतंकी सरगना ने कहा, 'पाकिस्तानी सरकार को कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय दबाव में नहीं आना चाहिए और उसे अपने सैद्धांतिक रूख पर कायम रहना चाहिए.'

'बनें कश्मीरियों के पैरोकार'
सईद की ओर से यह बयान उस वक्त जारी किया गया, जब भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने बीते 10 जुलाई को रूस के उफा में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने बातचीत की पक्रिया को बहाल करने और की सुनवाई में तेजी लाने का फैसला किया था. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने शरीफ सरकार को सलाह दी कि वह भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने की बजाय कश्मीरी लोगों के ‘पैरोकार’ बनें.

Advertisement

-इनपुट भाषा से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement