scorecardresearch
 

ट्रेन से आया, होटल में घुसा और ऐसे किया हमला... वॉशिंगटन शूटिंग के मास्टरमाइंड पर बड़ा खुलासा

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के दौरान हुई गोलीबारी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफ़ोर्निया से ट्रेन के जरिए वॉशिंगटन पहुंचा था. उसके पास से कई घातक हथियार बरामद हुए हैं. उसके निशाने पर ट्रंप प्रशासन के अधिकारी थे.

Advertisement
X
ट्रंप के डिनर इवेंट में घुसने वाला कोल एलन था 'लोन वुल्फ', पास मिले घातक हथियार. (File Photo: ITG)
ट्रंप के डिनर इवेंट में घुसने वाला कोल एलन था 'लोन वुल्फ', पास मिले घातक हथियार. (File Photo: ITG)

अमेरिका के हाई प्रोफाइल कार्यक्रमों में से एक 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन' के डिनर के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने रविवार को बताया कि शनिवार रात वाशिंगटन हिल्टन होटल के बॉलरूम में घुसने की कोशिश करने वाले हमलावर के निशाने पर राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन के सदस्य थे.

NBC के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में टॉड ब्लैंच ने बताया कि संदिग्ध की पहचान कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है. वो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है. वो कैलिफोर्निया से ट्रेन के जरिए पहले शिकागो गया और फिर वहां से वॉशिंगटन पहुंचा. चौंकाने वाली बात यह है कि वो वॉशिंगटन हिल्टन होटल में एक गेस्ट के तौर पर चेक-इन करके रुका था. यहां डिनर का आयोजन था.

सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि एलन ने होटल के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी. इस दौरान उसने एक एजेंट पर गोली चला दी. उसके पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू बरामद हुए हैं. इस घटना के वक्त बॉलरूम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, कैबिनेट के कई वरिष्ठ सदस्य और अधिकारी मौजूद थे. 

Advertisement

गोलीबारी की आवाज सुनते ही बॉलरूम में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने एलन को हिरासत में ले लिया. उसकी पृष्ठभूमि ने जांचकर्ताओं को हैरान कर दिया है. वो कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जैसा नामी संस्थान से ग्रेजुएट है. उसकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वो मैकेनिकल इंजीनियर और कंप्यूटर साइंस पढ़ा है. वो गेम डेवलपर और टीचर भी है.

आरोपी एलन ने साल 2017 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया था. साल 2025 में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, डोमिंगुएज़ हिल्स से कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट किया था. इतना ही नहीं वो एक निजी संस्था में पढ़ाने का भी काम करता है. उसे दिसंबर 2024 में 'टीचर ऑफ द मंथ' भी चुना गया था. इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि एलन ने अकेले हमले को अंजाम दिया.

डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के पुलिस चीफ और राष्ट्रपति ट्रंप ने उसे एक लोन वुल्फ (अकेला हमलावर) करार दिया है. हालांकि, उसने पूछताछ में दावा किया है कि उसके निशाने पर प्रशासन के अधिकारी थे, लेकिन पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे का सटीक मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है. इसकी बारीकी से जांच की जा रही है. एलन को जल्द ही फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement