1. मेष राशि
आज आपका दिन सामाजिक सक्रियता और खुशियों को साझा करने वाला रहेगा. आप अपने मित्रों के साथ समय बिताने के लिए विशेष प्रयास करेंगे, जिससे न केवल आपका मन प्रसन्न होगा बल्कि रिश्तों में भी प्रगाढ़ता आएगी. आपके भीतर की कलात्मक प्रतिभा को आज उचित प्रोत्साहन मिलेगा. परिवार में सहकार और मेलजोल की भावना प्रबल रहेगी. व्यक्तिगत विषयों में आप बहुत ही सहज प्रदर्शन करेंगे. आपके भीतर उत्साह और उमंग का संचार रहेगा, जो आपको हर कार्य को ऊर्जा के साथ पूरा करने में मदद करेगा. चहुंओर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी .
शुभ रंग: चेरी रेड
शुभ अंक: 1, 8 और 9
आज का उपाय: भगवान भास्कर आदित्य सूर्यदेव की पूजा वंदना करें. अर्घ्य दें. 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें.
2. वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक शुभता और प्रबंधन पर केंद्रित रहेगा. पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करने की आपकी कोशिशें रंग लाएंगी. परिवार के मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी, लेकिन परिजनों के साथ बातचीत करते समय धैर्य और सहनशीलता बनाए रखना अनिवार्य है. वरिष्ठों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा. आज आप घर की सुख-सुविधाओं के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. ध्यान रहे कि किसी अन्य के बहकावे या प्रभाव में आकर कोई निर्णय न लें. स्वार्थ की भावना को त्यागकर व्यापक दृष्टिकोण अपनाएं.
शुभ रंग: श्वेत
शुभ अंक: 4, 6 और 8
आज का उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें. 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें. अपनी सोच को बड़ा रखें.
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि करने वाला है. आप अपनी सूझबूझ और सक्रियता के बल पर समाज और परिवार में अपनी एक विशेष जगह बनाने में सफल रहेंगे. भाई-बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी. संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा. आप चर्चा और संवाद के माध्यम से सफलता पाएंगे. संस्कार और सभ्यता के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा. आप शालीनता के साथ अपनी बातों को दूसरों के सामने रखेंगे.
शुभ रंग: पीच कलर
शुभ अंक: 1, 4, 5 और 8
आज का उपाय: भगवान भास्कर की पूजा करें. 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें. कार्यों में पहल बनाए रखें.
4. कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज घर-परिवार का वातावरण अत्यंत सुखद रहेगा. आसपास का वातावरण अनुकूल बना रहेगा और परिजनों से आपकी करीबी बढ़ेगी. आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे उत्सव जैसा माहौल बनेगा. आप अपनी योजनाओं को सही दिशा देने में सफल रहेंगे. खानपान और अपनी जीवनशैली को आकर्षक बनाने पर आपका विशेष जोर रहेगा. आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने से आपके कार्य बनेंगे. परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति देगा.
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 4 और 8
आज का उपाय: सूर्य देव की उपासना करें. अर्घ्य दें. 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें और सद्भाव बढ़ाएं.
5. सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज कुछ नया और सृजनात्मक करने की सोच रखेंगे. अपनों के प्रति सहयोग और बड़प्पन का भाव आपके सम्मान को बढ़ाएगा. आधुनिक और तकनीकी मामलों में आपकी गति बढ़ेगी. आप अपनी कला और कौशल से न केवल स्वयं को बल्कि दूसरों को भी प्रभावित करेंगे. प्रतिस्पर्धा की भावना आपको बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी. योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर आप पाएंगे कि आशंकाएं कम हो रही हैं. आत्मविश्वास बढ़ रहा है.
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 4 और 7
आज का उपाय: भगवान भास्कर की वंदना करें. 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें. लीक से हटकर सोचें.
6. कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का है. रिश्तों में संवाद और संपर्क को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी ओर से पहल करनी होगी. बड़प्पन का परिचय दें. विनम्रता बनाए रखें. विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है. लक्ष्यों को साधने के लिए आपको अपने समन्वय के प्रयासों को तेज करना होगा. संकोच की भावना आपके कार्यों में बाधा डाल सकती है, इसलिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. नीति और नियमों का सख्ती से पालन करें.
शुभ रंग: पिस्ता कलर
शुभ अंक: 1, 4, 5 और 8
आज का उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें. 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें. दैनिक रूटीन को व्यवस्थित करें.
7. तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूलता से भरा रहेगा. वरिष्ठों का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा. आपके पद और प्रभाव में वृद्धि होगी. परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा. आप अपनों की खुशियों को प्राथमिकता देंगे. मित्रगण मददगार साबित होंगे. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आप अपनी गरिमा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखेंगे. किसी सुखद सरप्राइज की प्राप्ति हो सकती है जो आपके दिन को आनंदमयी बना देगी.
शुभ रंग: स्फटिक के समान (Crystal white)
शुभ अंक: 1, 4, 6, 8 और 9
आज का उपाय: सूर्य देव की आराधना करें. 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें. कार्यों में तेजी रखें.
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज प्रतिभा प्रदर्शन का दिन है. आप अपने साहस और पराक्रम से कठिन फैसले लेने में सक्षम होंगे. पैतृक कार्यों और पारिवारिक जिम्मेदारियों में आपका संतुलन देखने लायक होगा. आपके सकारात्मक और सहयोगी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. बड़ों का सानिध्य और मार्गदर्शन आपको सही दिशा दिखाएगा. सामाजिक संपर्क और संवाद बढ़ाने की आपकी प्रवृत्ति आपको नए लोगों से जोड़ेगी.
शुभ रंग: चमकीला लाल
शुभ अंक: 1, 6, 8 और 9
आज का उपाय: भगवान भास्कर की पूजा करें. 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें. जिम्मेदार बनें.
9. धनु राशि
धनु राशि के जातकों का भाग्य आज प्रबल रहेगा, जिससे लगभग सभी परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे. धर्म, आस्था और आध्यात्मिकता के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी. उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ा रहे लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है. आप अपने वादों को निभाने में आगे रहेंगे और अपनों की भावनाओं का सम्मान करेंगे. यात्रा के योग भी बन रहे हैं. आप अपनी बातों को कहने में सहज रहेंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी.
शुभ रंग: ऐप्पल रेड
शुभ अंक: 1, 3, 6, 8 और 9
आज का उपाय: सूर्य देव की वंदना करें. अर्घ्य दें. धर्म और अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ाएं.
10. मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन विवेक और विनम्रता से काम लेने का है. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ा रहेगा. आवश्यक कार्यों में ढिलाई से बचें. दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय सहजता दिखाएं. क्षमाभाव अपनाने से आपके कई मानसिक तनाव कम हो सकते हैं. सूझबूझ के साथ अपने लक्ष्यों की ओर गति बनाए रखें. रिश्तों में संतुलन और आदर सत्कार का भाव रखें.
शुभ रंग: गेंहुंआ
शुभ अंक: 4, 6, 8 और 9
आज का उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें. 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें. धैर्य बनाए रखें.
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सहकार और टीम वर्क का है. आप सबको साथ लेकर चलने की भावना से भरे रहेंगे. मित्रों और स्वजनों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा. घर में नई उपलब्धियां आ सकती हैं. महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाने के लिए आज का समय अनुकूल है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा .आप नए लोगों के साथ संपर्क संवाद स्थापित करेंगे. वातावरण में सरलता बनी रहेगी.
शुभ रंग: हल्का भूरा
शुभ अंक: 4, 6 और 8
आज का उपाय: भगवान सूर्य की उपासना करें. 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें. टीम वर्क पर ध्यान दें.
12. मीन राशि
मीन राशि वालों को आज अपनी कार्यशैली में गंभीरता और सावधानी दिखाने की आवश्यकता है. किसी भी कार्य में जल्दबाजी या अतिउत्साह से बचें. जरूरी कार्यों को नियमबद्ध तरीके से पूरा करें. सहकर्मियों का समर्थन आपको मिलता रहेगा. व्यक्तिगत मामले थोड़े लंबित रह सकते हैं, इसलिए धैर्य न खोएं. अपनी कला और कौशल को निखारने का प्रयास करें. रिश्तों में विनम्रता और संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है.
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 1, 3, 6, 8 और 9
आज का उपाय: सूर्य देव की पूजा करें. अर्घ्य दें. 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें और स्पष्टवादी बनें.