scorecardresearch
 
Advertisement

US-Israel-Iran War LIVE: ‘बात नहीं बनी’, शांति वार्ता फेल, US से संवाद बिना ही PAK से लौटे ईरानी मंत्री

aajtak.in | नई दिल्ली | 25 अप्रैल 2026, 8:29 PM IST

US‑Iran‑Israel War Live Updates: ईरान-अमेरिका के बीच चल रही अप्रत्यक्ष शांति वार्ता को लेकर को नई उलझन पैदा हो गई. ईरानी पक्ष ने अराघची की पाकिस्तान यात्रा पर बयान जारी कर कहा कि विदेश मंत्री ट्रंप प्रशासन के साथ इस्लामाबाद में कोई वार्ता नहीं करेंगे. वो सिर्फ युद्ध समाप्ति के संबंध में ईरान के विचार और विचारधारा पाकिस्तानी पक्ष को बताएंगे.

Hegseth on Iran War Hegseth on Iran War

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. इस बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी मौजूद रहे. 

इस बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से सीधे बातचीत नहीं करेगा. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि पाकिस्तान ही दोनों देशों के बीच संदेश पहुंचाने का काम करेगा. यानी इस बार वार्ता पूरी तरह अप्रत्यक्ष चैनल के जरिए होगी.

पाकिस्तान के शीर्ष लोगों से मिलने के बाद अराघची इस्लामाबाद से रवाना हो गए हैं. उन्होंने अमेरिकी डेलिगेशन का पाकिस्तान पहुंचने का भी इंतजार नहीं किया.

अमेरिका-ईरान और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से जुड़ी जानकारी के लिए पेज पर बने रहें...

8:26 PM (एक महीने पहले)

ईरानी विदेश मंत्री पाकिस्तान से हुए रवाना, इस्लामाबाद बातचीत रही बेनतीजा

Posted by :- Anurag

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इस्लामाबाद में अपने ऊंचे अधिकारियों के एक बड़े दल के साथ उन्होंने पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री इशाक दार और आर्मी चीफ असिम मुनीर से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद वह पाकिस्तान से रवाना हो गए हैं. ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत से साफ इनकार किया है. पूरी खबर को यहां क्लिक कर पढ़ें - इस्लामाबाद शांति वार्ता फिर बेनतीजा! US से बातचीत के बिना ही PAK से वापस लौटे ईरानी विदेश मंत्री
 

8:23 PM (एक महीने पहले)

‘10 लाइट नहीं, सिर्फ 2 जलाओ’, ईरान के राष्ट्रपति की अपील, हमलों के बाद बिजली संकट गहराया

Posted by :- Anurag

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने लोगों से बिजली कम इस्तेमाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिका और इजरायल के हमलों की वजह से ईरान की बिजली और ऊर्जा से जुड़ी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है. इसी वजह से सरकार अब बिजली की खपत को कंट्रोल करना चाहती है.

राष्ट्रपति ने लोगों से सीधी अपील करते हुए कहा कि जरूरत से ज्यादा बिजली इस्तेमाल न करें. उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि अगर घर में 10 लाइट जलाने की जरूरत नहीं है, तो सिर्फ 2 ही लाइट जलाएं.

इनपुट: AP

6:31 PM (एक महीने पहले)

इस्लामाबाद में शहबाज और अराघची के बीच हुई बड़ी बैठक

Posted by :- Anurag

इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अन्य नेताओं से ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच हुई बैठक संपन्न हो गई है. ये बैठक करीब एक घंटे तक चली. 
 

3:59 PM (एक महीने पहले)

Gulf War: US बोला- रोक रहे हैं सप्लाई, लेकिन ईरान का तेल पहुंच रहा दुनिया तक

Posted by :- Anurag

अमेरिका का कहना है कि ईरानी शिपिंग पर नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक खतरा खत्म नहीं होता. इन सब के बीच कई रिपोर्ट्स सामने आएं हैं जिसमें बताया गया है कि ईरान का तेल दुनिया तक पहुंच रहा है और इसमें उसे पाकिस्तान का साथ मिल रहा है. पूरी खबर को यहां क्लिक कर पढ़ें - अमेरिका की खुली पोल! नाकेबंदी के बीच ईरान यूं दे रहा है चकमा, इस ट्रिक से दुनिया तक पहुंचा रहा तेल
 

Advertisement
2:40 PM (एक महीने पहले)

US-Iran Live: 'ईरान पर अमेरिकी की नाकाबंदी अब ग्लोबल...'

Posted by :- Darakhshan

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, 'ईरान पर अमेरिकी की नाकाबंदी अब ग्लोबल होती जा रही है'. उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया के किसी भी हिस्से में जाने के लिए अब ईरान के जहाजों को अमेरिकी नौसेना की अनुमति लेनी होगी. हेगसेथ ने साफ किया कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से अब अमेरिका की मर्जी के बिना कोई भी जहाज नहीं गुजर सकेगा. वहीं, शांति वार्ता को लेकर हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका को समझौते की कोई जल्दबाजी नहीं है और उनके पास 'दुनिया भर का समय' है.

2:05 PM (एक महीने पहले)

Israel-Hezbullah War: हिज्बुल्लाह के रॉकेट लॉन्चरों पर इजरायल का हमला

Posted by :- Darakhshan

इजरायली सेना (IDF) ने बताया कि उसने बीती रात दक्षिणी लेबनान के तीन इलाकों में हिज्बुल्लाह के उन रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया, जो हमले के लिए पूरी तरह तैयार थे. इजराइल का दावा है कि ये लॉन्चर उनके सैनिकों और नागरिकों के लिए सीधा खतरा थे. दूसरी ओर, हिज्बुल्लाह ने भी आज सुबह एक बयान जारी कर कहा है कि उसने इजरायली सेना को निशाना बनाया है. गौर करने वाली बात ये है कि समझौते के बाद से ही इजरायली सेना और हिज्बुल्लाह एक-दूसरे पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं. इजरायल ने साफ कर दिया है कि वो अपनी सुरक्षा के लिए खतरों को हटाने का काम जारी रखेगा.

12:37 PM (एक महीने पहले)

Iran-US Update: कंट्रोल हमारे हाथ में है- हेगसेथ

Posted by :- Darakhshan

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरानी बंदरगाहों और समुद्री रास्तों पर अमेरिका की नाकाबंदी 'अटल' है और ये तब तक जारी रहेगी 'जब तक जरूरी होगा'. यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को पेंटागन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका तब तक अपना दबाव कम नहीं करेगा, जब तक ईरान अपनी परमाणु सामग्री को छोड़ नहीं देता. उन्होंने कहा, 'कंट्रोल हमारे हाथ में है. न कुछ अंदर जा सकता है और न ही बाहर.'
 

12:01 PM (एक महीने पहले)

US-Iran Live: ईरानी प्रशासन के साथ संपर्क में हैं ट्रंप!

Posted by :- Darakhshan

ट्रंप बिना किसी का नाम लिए बताया है कि वो ईरान में "अभी सत्ता संभाल रहे लोगों" के संपर्क में हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक कोई ठोस समझौता नहीं हो जाता, अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगी. नाकाबंदी हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो पहले ईरान के प्रस्ताव को परखना चाहते हैं.

11:02 AM (एक महीने पहले)

US-Iran Live: जंग खत्म करने पर ट्रंप का बड़ा बयान

Posted by :- Darakhshan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान एक ऐसा प्रस्ताव देने की तैयारी कर रहा है जो अमेरिका की मांगों को पूरा कर सके. रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया कि उन्हें अभी इस प्रस्ताव की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन वो इसे देखने के बाद ही कोई फैसला लेंगे.ट्रंप इस बात पर अड़े हैं कि किसी भी समझौते के लिए ईरान को अपना समृद्ध यूरेनियम छोड़ना होगा और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के व्यापार को बिना किसी बाधा के चलने देना होगा.

Advertisement
9:25 AM (एक महीने पहले)

Middle East War: यूएई से विदेश मंदी से लावरोव ने की बात

Posted by :- Darakhshan

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने मिडल ईस्ट संकट को हल करने के लिए बातचीत दोबारा शुरू करने की अपील की है. रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने फोन पर हुई चर्चा में एक सुर में कहा कि इस संकट का जल्द, स्थायी और टिकाऊ समाधान निकलना जरूरी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत के जरिए ऐसा समझौता होना चाहिए जिसमें क्षेत्र के सभी देशों के जायज हितों का ध्यान रखा जाए.
 

8:46 AM (एक महीने पहले)

Iran-US Live Updates: अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई

Posted by :- Darakhshan

अमेरिकी सेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पूर्वी प्रशांत महासागर में एक समुद्री जहाज पर किए गए हमले को दिखाया गया है. अमेरिकी साउदर्न कमांड के मुताबिक, इस सैन्य कार्रवाई में दो लोग मारे गए हैं. सेना ने बताया कि इस जहाज को 'नामित आतंकवादी संगठन' चला रहा था. हालांकि उन्होंने संगठन के नाम का खुलासा नहीं किया. सेना ने मारे गए लोगों को 'पुरुष नार्को-टेररिस्ट' (नशीली दवाओं के व्यापार से जुड़े आतंकवादी) बताया है. इस ऑपरेशन में किसी भी अमेरिकी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

8:07 AM (एक महीने पहले)

US-Iran Live: अमेरिकी पत्रकार अहमद शिहाब-एल्दिन को कुवैत ने किया रिहा

Posted by :- Darakhshan

अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात जानकारी दी कि कुवैत में गिरफ्तार किए गए कुवैती-अमेरिकी पत्रकार अहमद शिहाब-एल्दिन को रिहा कर दिया गया है. विभाग के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कुवैत सरकार ने उन्हें आजाद कर दिया और अब उन्हें देश छोड़ने की अनुमति भी मिल गई है. हालांकि, पत्रकार की निजता और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अमेरिकी सरकार ने इस बारे में और अधिक जानकारी साझा नहीं की है कि उन्हें किन परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया था. 

7:00 AM (एक महीने पहले)

अमेरिका ने रूस-ईरान तेल के लिए छूट को आगे बढ़ाने से किया इनकार

Posted by :- Nitin

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार को एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक इंटव्यू में कहा कि उन्होंने ईरानी और रूसी तेल के लिए वाशिंगटन की छूट को आगे बढ़ाने की संभावना से इनकार कर दिया है.

4:40 AM (एक महीने पहले)

पाकिस्तानी नेताओं से मुलाकात करेंगे अराघची

Posted by :- Nitin

शुक्रवार देर रात को अराघची के पाकिस्तान पहुंचने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ईरानी विदेश मंत्री पाकिस्तान के उच्चस्तरीय नेताओं से मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय विकास, शांति तथा स्थिरता के प्रयासों पर भी चर्चा करेंगे.

Advertisement
4:36 AM (एक महीने पहले)

ईरान ने अमेरिका के साथ सीधी बातचीत से इनकार किया, कहा- pak को सौंपेगे जवाब

Posted by :- Nitin

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईरान की विदेश मंत्री शुक्रवार रात के पाकिस्तानी राजधानी तो पहुंच गए हैं, लेकिन वह अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ कोई बैठक नहीं करेंगे. इस बारे में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है.

बगाई ने एक्स पर लिखा, 'ईरान और अमेरिका के बीच किसी भी बैठक की योजना नहीं है. ईरान की युद्ध समाप्ति को लेकर अपनी शर्तें, टिप्पणियां पाकिस्तान को सौंपेगा.'

बगाई ने पुष्टि की कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघची इस्लामाबाद पहुंच गए हैं और अमेरिकी थोपे गए आक्रामक युद्ध को समाप्त करने और हमारे क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए चल रही मध्यस्थता और सद्भावना प्रयासों के तहत पाकिस्तानी उच्च स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.

Advertisement
Advertisement