scorecardresearch
 

'हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस', G7 में मेलोनी की पीएम मोदी से मुलाकात, आया Melodi का जिक्र

G7 समिट में दुनिया के बड़े नेता युद्ध, अर्थव्यवस्था और वैश्विक संकटों पर मंथन कर रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया की नजर एक अलग ही पल पर टिक गई. फ्रांस के एवियन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई. यहां दोनों नेताओं के बीच हुई मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल है और इंटरनेट पर फिर से #Melodi की चर्चा छिड़ गई है.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से बातचीत करते हुए (फोटो: Reuters)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से बातचीत करते हुए (फोटो: Reuters)

दुनिया भर के नेता अहम ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के एवियन शहर में G7 समिट के लिए जुटे हैं. इस बीच वहां औपचारिक बैठकों और पॉलिसी पर चर्चा से इतर एक वीडियो की चर्चा हो रही है.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक और मजेदार बातचीत हुई, जिसने सबका ध्यान खींचा.

जब नेता समिट में पारंपरिक ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा हुए, तो मेलोनी और पीएम मोदी एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते दिखे. मेलोनी को पीएम मोदी से यह कहते हुए सुना गया, 'आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा.'

सोशल मीडिया पर चले Melodi ट्रेंड का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता की ओर इशारा किया. मेलोनी ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, 'हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं.'

MELODI ट्रेंड हुआ वायरल

बता दें कि MELODI जो पीएम मोदी और मेलोनी के सरनेम को मिलाकर बना है. पिछले तीन सालों में एक जाना-माना ऑनलाइन ट्रेंड बन गया है.

Advertisement

2023 में दुबई में COP28 समिट के दौरान मेलोनी की पोस्ट की गई एक सेल्फी ग्लोबल इंटरनेट ट्रेंड बन गई थी. इटली की नेता ने पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर की थी और कैप्शन लिखा था, 'COP28 में अच्छे दोस्त #Melodi.'

यह हैशटैग वायरल हो गया था. तब से चाहे G7 समिट हो, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस हो या द्विपक्षीय बैठकें, यह हैशटैग बार-बार सामने आता रहा है.

फिर पिछले महीने रोम की यात्रा के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री ने मेलोनी को 'मेलोडी' (Melody) टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट दिया.

तब शेयर की गई वीडियो में मेलोनी ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक गिफ्ट लाए हैं... बहुत ही बढ़िया टॉफी.'

यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया और ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के छह घंटे के अंदर ही इसे 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया. अभी इस पर 13 मिलियन से ज्यादा लाइक्स हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement