फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा. लंबे अंतराल के बाद दोनों नेताओं के बीच हुई यह बातचीत वैश्विक मंच पर अहम मानी जा रही है. सम्मेलन से पहले हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया. तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है.