scorecardresearch
 

'ऑपरेशन अच्छा चल रहा, 2-3 हफ्ते में ईरान पर बड़ा कदम उठाएंगे', ट्रंप के संबोधन की बड़ी बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में दावा किया कि अमेरिका ने ईरान में बड़ी सैन्य सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि ईरान की सेना, नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान हुआ है और मिसाइल क्षमता कमजोर हुई है. ट्रंप के मुताबिक, युद्ध अपने अंतिम चरण में है और अमेरिका अपने लक्ष्य लगभग हासिल कर चुका है.

Advertisement
X
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध पर अपने संबोधन में बड़ा दावा किया कि अमेरिका ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है और उसके अधिकांश सैन्य लक्ष्य पूरे हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी है, मिसाइल और ड्रोन क्षमता कमजोर कर दी गई है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को भारी नुकसान पहुंचा है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा. साथ ही, उन्होंने दावा किया कि ईरान ने सीजफायर की मांग की है, जबकि अमेरिका अभियान को जल्द खत्म करने की तैयारी में है.

पढ़ें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन की बड़ी बातें:

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आने वाले 2 से 3 हफ्तों में अमेरिका ईरान पर और ज्यादा तेज सैन्य कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा, "हम उन्हें बेहद कड़ा जवाब देंगे." ट्रंप ने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर ईरान के तेल ढांचे को भी निशाना बनाया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पर्दे के पीछे बातचीत जारी है और कूटनीतिक रास्ते अभी बंद नहीं हुए हैं. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका एक तरफ सैन्य दबाव बढ़ा रहा है, तो दूसरी तरफ हालात को देखते हुए आगे की रणनीति तय करने के लिए बातचीत भी कर रहा है.

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट की जरूरत नहीं है और वह इस अहम समुद्री रास्ते पर निर्भर नहीं है. उन्होंने उन देशों को "गद्दार" बताया जो अमेरिका के खिलाफ खड़े हैं और कहा कि उन्हें अब अमेरिका से तेल खरीदना चाहिए. ट्रंप ने यह भी कहा कि जैसे ही ईरान के साथ संघर्ष खत्म होगा, होर्मुज स्ट्रेट अपने आप खुल जाएगा. उन्होंने इस जलमार्ग की रणनीतिक अहमियत को कम बताते हुए भरोसा जताया कि हालात सामान्य होने पर वैश्विक तेल आपूर्ति फिर से सुचारू हो जाएगी.

Advertisement

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन की शुरुआत अमेरिका और इज़रायल की सैन्य कार्रवाई को सफल बताते हुए की. उन्होंने कहा, "पिछले चार हफ्तों में हमारी सेना ने युद्ध के मैदान में तेज़, निर्णायक और भारी जीत हासिल की है. ऐसी जीत, जैसी बहुत कम लोगों ने पहले देखी होगी."

ट्रंप ने आगे कहा, "आज की रात ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है. उनकी वायुसेना पूरी तरह बर्बाद हो गई है. उनके नेता अब मारे जा चुके हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का कमांड और कंट्रोल इस समय लगातार तबाह किया जा रहा है. मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की उनकी क्षमता को बड़े पैमाने पर कमजोर कर दिया गया है." उन्होंने यह भी कहा, "युद्ध के इतिहास में कभी भी किसी दुश्मन को इतने कम हफ्तों में इतना साफ और विनाशकारी नुकसान नहीं झेलना पड़ा है."

- डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन की शुरुआत अमेरिका और इज़रायल की सैन्य कार्रवाई को सफल बताते हुए की. उन्होंने कहा, “पिछले चार हफ्तों में हमारी सेना ने युद्ध के मैदान में तेज़, निर्णायक और भारी जीत हासिल की है. ऐसी जीत, जैसी बहुत कम लोगों ने पहले देखी होगी.” ट्रंप ने आगे कहा, “आज की रात ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है. उनकी वायुसेना पूरी तरह बर्बाद हो गई है. उनके नेता अब मारे जा चुके हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का कमांड और कंट्रोल इस समय लगातार तबाह किया जा रहा है. मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की उनकी क्षमता को बड़े पैमाने पर कमजोर कर दिया गया है.” उन्होंने यह भी कहा, “युद्ध के इतिहास में कभी भी किसी दुश्मन को इतने कम हफ्तों में इतना साफ और विनाशकारी नुकसान नहीं झेलना पड़ा है.”

Advertisement

- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध पर अपने राष्ट्रीय संबोधन में कहा कि अमेरिका अपने सभी प्रमुख सैन्य लक्ष्यों के करीब पहुंच चुका है और अभियान जल्द ही खत्म किया जाएगा. उन्होंने कहा, "हम काम पूरा करेंगे और बहुत तेजी से करेंगे." ट्रंप ने दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने खाड़ी देशों के सहयोगियों की हर स्थिति में सुरक्षा का वादा भी किया. ट्रंप के अनुसार, अमेरिका का लक्ष्य ईरान की मिसाइल क्षमता को खत्म करना, उसके उत्पादन तंत्र को तोड़ना, नौसेना और सुरक्षा ढांचे को निशाना बनाना और उसे परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना है.

- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अब अमेरिका की ऊर्जा जरूरतें मिडिल ईस्ट पर निर्भर नहीं हैं. उन्होंने वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को बेहद तेज, घातक और प्रभावी बताया, जिसके जरिए कुछ ही मिनटों में नियंत्रण हासिल कर लिया गया. ट्रंप के अनुसार, इस ऑपरेशन से दुनिया भर में अमेरिका की ताकत का संदेश गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अब वेनेजुएला के विशाल तेल और गैस भंडार के विकास और बिक्री पर काम कर रहा है. साथ ही, अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए अपनी मौजूदगी बनाए रखेगा.

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका गया है. उन्होंने कहा कि हम हमेशा परमाणु के खिलाफ हैं. ईरान में हमने अपना मिशन पूरा कर लिया है.

Advertisement

- राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन में दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान में तेज और निर्णायक जीत हासिल कर ली है. उन्होंने कहा कि युद्ध के मुख्य सैन्य लक्ष्य लगभग पूरे हो चुके हैं और ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है. हालांकि, जमीनी हालात अब भी जटिल बने हुए हैं.
- अमेरिकी राषट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है. उन्होंने कहा कि ईरान ने सीजफायर की मांग की है.

- अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में दावा किया कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है, वायुसेना बर्बाद हो गई है और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का नेतृत्व लगभग खत्म कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों को लगभग हासिल कर चुका है और अब ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है.

- राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में तेजी से और निर्णायक जीत हासिल की.

- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे. उन्होंने कहा कि ईरान के सभी नेता मारे जा चुके हैं. 

- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेवी हमारे कंट्रोल में है.

- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान की सेना को खत्म कर दिया गया है. उनके मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता को खत्म कर दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement