scorecardresearch
 

'घड़ी की टिक-टिक शुरू हो चुकी है', चीन से लौटते ही ट्रंप की ईरान को फिर धमकी, नेतन्याहू से भी की बात

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर ईरान युद्ध को लेकर अहम बातचीत हुई है. दोनों नेताओं ने ईरान के साथ फिर से संघर्ष शुरू होने की संभावना पर चर्चा की.

Advertisement
X
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत के बाद ईरान युद्ध को लेकर तनाव फिर बढ़ गया (Photo: Reuters)
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत के बाद ईरान युद्ध को लेकर तनाव फिर बढ़ गया (Photo: Reuters)

इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान के खिलाफ एक बार फिर जंग शुरू करने पर सोच रहे हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की. ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी भी दी है. लेकिन ईरान कह रहा है कि बातचीत में अमेरिका कुछ भी देने को तैयार नहीं. तो क्या एक नई जंग होने वाली है? 

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर बात होने से कुछ देर बाद नेतन्याहू ने अपने करीबी मंत्रियों के साथ एक सीक्रेट सुरक्षा बैठक भी की. इस बातचीत में दो बड़े मुद्दे थे. पहला, ईरान के खिलाफ दोबारा जंग छेड़ने की संभावना. दूसरा, ट्रंप ने हाल ही में चीन का दौरा किया था, उस दौरे की जानकारी उन्होंने नेतन्याहू को दी.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तीखा संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि ईरान के पास वक्त बहुत कम बचा है और उसे तेजी से कोई फैसला लेना होगा. अगर नहीं लिया, तो उसके पास कुछ भी नहीं बचेगा. उन्होंने लिखा, 'ईरान के लिए घड़ी चल रही है. उन्हें तेजी से आगे बढ़ना होगा, वरना उनके पास कुछ नहीं रहेगा. वक्त बहुत कम है!'

Advertisement

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन अटकी हुई है

ईरान और अमेरिका के बीच जंग रोकने के लिए बातचीत चल रही है. ईरान ने एक एजेंडा रखा था कि इस पर बात हो. अमेरिका ने उसका जवाब दिया, लेकिन ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर के मुताबिक अमेरिका ने कोई भी ठोस चीज देने से मना कर दिया. यानी अमेरिका चाहता है कि ईरान झुके, लेकिन बदले में कुछ देने को तैयार नहीं. इससे बातचीत फंसी हुई है.

यह भी पढ़ें: ईरान की मस्जिदों में दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग, 3 करोड़ लोगों का रजिस्ट्रेशन

ईरानी सांसद ने अमेरिका की मौजूदगी को इलाके के लिए खतरा बताया

ईरान के मुख्य बातचीत अधिकारी और संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर गलीबाफ ने पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी से मुलाकात की. इस मुलाकात में अटकी हुई बातचीत का जिक्र हुआ. गलीबाफ ने कहा कि जिन देशों को लगता था कि अमेरिका के रहने से उन्हें सुरक्षा मिलेगी, उन्हें हाल की घटनाओं ने दिखा दिया कि अमेरिका की मौजूदगी असल में असुरक्षा बढ़ाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement