scorecardresearch
 

चीन पर लगाम कसने पर कम, आर्थिक विकास पर ज्यादा ध्यान दे भारत : चीनी मीडिया

चीनी मीडिया ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंद महासागर में चीन पर लगाम कसने के लिए विमानवाहक के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने से ज्यादा ध्यान भारत को अपने आर्थिक विकास पर देना चाहिए.

Advertisement
X
भारत को चीनी मीडिया की धमकी
भारत को चीनी मीडिया की धमकी

चीनी मीडिया ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंद महासागर में चीन पर लगाम कसने के लिए विमानवाहक के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने से ज्यादा ध्यान भारत को अपने आर्थिक विकास पर देना चाहिए.

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में एक लेख में कहा गया कि विमान वाहक विकसित करने के लिए नई दिल्ली कुछ ज्यादा ही बेसब्र हो रही है. यह देश औद्योगिकीकरण के अभी शुरुआती चरणों में ही है और ऐसे में विमान वाहक बनाने की राह में कई तकनीकी अवरोध आएंगे.

लेख में कहा गया कि बीते कुछ दशकों में, विमान वाहकों के मामले में भारत और चीन की राह अलग रही है लेकिन दोनों देशों को जो अलग-अलग परिणाम हासिल हुए हैं वह आर्थिक विकास के अंतर्निहित महत्व की ओर इशारा करते हैं.’

Advertisement

कि हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभुत्व के जवाब में विमान वाहकों के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए नई दिल्ली को अपनी आतुरता कुछ कम करनी चाहिए और अपनी अर्थव्यवस्था पर कुछ ज्यादा ध्यान देना चाहिए.’’

आपको बता दें कि चीन ने रविवार को अपनी सालगिरह मनाई है. वह अपने बेड़े में तेजी से इजाफा कर रहा है. तो वहीं सोमवार सुबह शंघाई से तीन चीनी पोत मैत्री दौरे पर एशिया, यूरोप और अफ्रीका के 20 से अधिक देशों की ओर रवाना हुए.

गौरतलब है कि चीनी मीडिया लगातार भारत को निशाने पर लेता रहा है. हाल ही में चीन की सरकारी मीडिया ने चेताया था कि अगर भारत ने दलाई लामा का 'तुच्छ खेल' खेलना जारी रखा तो उसे 'बहुत भारी' कीमत चुकानी होगी. इसके साथ ही अखबार ने बीजिंग द्वारा अरुणाचल प्रदेश के छह जगहों का नाम रखने पर भारत की प्रतिक्रिया को 'बेतुका' कहकर खारिज किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement