पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में 11 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. लड़की एक दिन पहले लापता हो गई थी. घटना के बाद इलाके एक मॉब लिंचिंग भी हुई है. गुस्साए लोगों ने एक व्यक्ति को मार डाला. बारूईपुर में हालात तनावपूर्ण होने और ममता बनर्जी के संभावित दौरे के बीच उनके कोलकाता आवास पर फोर्स तैनात कर दिया गया है. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है.