scorecardresearch
 
Advertisement

TMC में इस्तीफों की लगी झड़ी, शांतनु सेन के बाद अरूप चक्रवर्ती ने छोड़ा पद

TMC में इस्तीफों की लगी झड़ी, शांतनु सेन के बाद अरूप चक्रवर्ती ने छोड़ा पद

पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की सियासत में तृणमूल कांग्रेस के भीतर बढ़ती अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है. पार्टी प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले टीएमसी नेता शांतनु सेन भी संगठन और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पद छोड़ चुके हैं. लगातार हो रहे इस्तीफों को बंगाल में बदलते राजनीतिक माहौल और पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है. विपक्ष भी इसे टीएमसी के अंदर बढ़ती गुटबाजी और कमजोर होती पकड़ का संकेत बता रहा है. इन घटनाक्रमों ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है.

Advertisement
Advertisement