ममता बनर्जी की पार्टी पर संकट के बादल खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. बंगाल चुनाव हारने के बाद से ही टीएमसी में भागमभाग मची हुई है. ममता बनर्जी खुद दिल्ली में हैं. इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग ले रही हैं. और ठीक उसी वक्त टीएमसी में सांसदों के टूटने का खतरा गहरा गया है. दिल्ली में पार्टी के 5 सांसदों ने बैठक की है जो ममता बनर्जी के लिए खतरे का संकेत माना जा रहा है.