scorecardresearch
 

ममता गुट के TMC प्रत्याशी का यू-टर्न: पहले नाम वापस लेने की बात कही, अब बोले- रेजीनगर में लडूंगा उपचुनाव

TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने पहले उपचुनाव से अपना नामांकन वापस लेने की बात कही थी. बाद में बेलडांगा पुलिस स्टेशन जाकर सुरक्षा की मांग करने के बाद उन्होंने अपने फैसले पर दोबारा विचार किया और अब उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया है.

Advertisement
X
ममता बनर्जी के उम्मीदवार ने यू-टर्न लिया. (File Photo)
ममता बनर्जी के उम्मीदवार ने यू-टर्न लिया. (File Photo)

ममता बनर्जी की TMC उम्मीदवार ने अपने फैसले पर यू-टर्न लिया है. कुछ घंटे पहले नामांकन वापस लेने की घोषणा करने वाले उम्मीदवार ने अब कहा है कि वह उपचुनाव लड़ेंगे. इससे पहले TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने उपचुनाव से अपना नामांकन वापस लेने की बात कही थी.

ममता बनर्जी खेमे की TMC के रेजीनगर उम्मीदवार को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है. TMC और ममता खेमे के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि उनका उम्मीदवार अस्थायी चुनाव चिह्न यानी 'फुटबॉल खिलाड़ी' के निशान पर उपचुनाव लड़ेगा. सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवार चुनाव मैदान से पीछे नहीं हटेगा.

रबीउल आलम चौधरी ने स्थानीय बेलडांगा पुलिस स्टेशन का दौरा कर पुलिस सुरक्षा की मांग की. इसके बाद लौटने पर उन्होंने अपने फैसले पर दोबारा विचार किया और चुनाव लड़ने का फैसला लिया. बीजेपी ने यहां से शाखारव सरकार को टिकट दिया है. पश्चिम बंगाल के दोनों सीट नंदीग्राम और रेजीनगर में 6 अक्टूबर को चुनाव होगा, इसका रिजल्ट 9 अक्टूबर को आएगा.

वापस लिया था नामांकन

इससे पहले नंदीग्राम उपचुनाव से ममता बनर्जी खेमे की TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस लिया था. उपचुनाव में करीब एक महीने का समय बाकी था. नामांकन वापस लेने से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने राज्य सचिवालय नबन्ना में मुख्यमंत्री और नंदीग्राम के मौजूदा विधायक सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी.

Advertisement

इस मुलाकात को पहले सूत्रों ने शिष्टाचार भेंट बताया था, क्योंकि सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम के मौजूदा विधायक होने के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी थे. हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर पहले से ही चर्चा शुरू हो गई थी.

चुनाव चिन्ह भी बदला

बताया गया था कि डे ने कथित तौर पर गुपचुप तरीके से सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी. यह मुलाकात उस समय हुई थी, जब चुनाव आयोग ने आगामी रेजीनगर और नंदीग्राम उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी खेमे को 'फुटबॉल खिलाड़ी' का चुनाव चिह्न और रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिह्न दिया था. डे के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे 'जुमला पार्टी' बताया था. उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि उनका खेमा कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगा और कहा था कि वह INDIA ब्लॉक के साथ हैं.

यह भी पढ़ें: नंदीग्राम में बड़ा खेल, कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार, ममता ने आज ही किया था समर्थन देने का ऐलान

कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

हालांकि, राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल गया था. ममता बनर्जी की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा के करीब एक घंटे बाद ही उन्हें एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, यह मामला तीन हत्या के मामलों से जुड़ा था, जिनमें से एक मामला 2007 का था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement