लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआई आधारित Invest Mitra 3.0 पोर्टल का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस दौरान उन्होंने माफिया पर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि कानून से खिलवाड़ करने वालों का 'यमराज के यहां का टिकट' कटेगा. कार्यक्रम में यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025 और प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना भी लॉन्च की गई. साथ ही अलग-अलग सेक्टरों की 85 कंपनियों को प्रमाणपत्र, भूमि आवंटन पत्र और 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की गई.